लाइव न्यूज़ :

यूपी: अखिलेश यादव ने कई नेताओं को निष्कासित किया, गाजीपुर MLC चुनाव में पार्टी का विरोध करना पड़ा भारी, पूर्व MLC और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर भी गिरी गाज

By विशाल कुमार | Updated: March 30, 2022 08:43 IST

अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी सहयोगी अपना दल (के), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेताओं के साथ बैठक की। हालांकि, अखिलेश के चाचा, उत्तर प्रदेश के विधायक और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) के नेता शिवपाल यादव बैठक में मौजूद नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देकई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर में एमएलसी चुनाव के दौरान पार्टी का विरोध किया था।पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह और गाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव निष्कासित।अखिलेश यादव ने मंगलवार को गठबंधन दलों के के नेताओं के साथ बैठक भी की।

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजीपुर में एमएलसी (विधान परिषद) चुनाव के दौरान पार्टी का विरोध करने के लिए पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह और गाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव सहित पार्टी के अन्य सदस्यों को निष्कासित कर दिया।

इस बीच, अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी सहयोगी अपना दल (के), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेताओं के साथ बैठक की।

हालांकि, अखिलेश के चाचा, उत्तर प्रदेश के विधायक और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) के नेता शिवपाल यादव बैठक में मौजूद नहीं थे। उन्होंने सपा के टिकट पर जसवंत नगर से चुनाव लड़ा था।

शिवपाल यादव के अलावा, अपना दल (के) नेता पल्लवी पटेल भी बैठक में शामिल नहीं हुईं। जबकि अखिलेश यादव के साथ बैठक में एसबीएसपी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और रालोद विधायक दल के नेता राजपाल बालियान शामिल हुए।

बालियान ने बताया कि बैठक में हार की समीक्षा हुई और सदन में आम लोगों की आवाज बुलंद करने पर भी चर्चा हुई। गरीब मजदूर  बेरोजगारी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।बैठक से शिवपाल यादव की गैरमौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। हम सब साथ हैं।

भाजपा ने राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से 255 सीटें जीतकर लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखी है। जबकि सपा को 111 सीटें मिलीं और वह मजबूत विपक्ष के रूप में उभरी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत