लाइव न्यूज़ :

यूपी: कन्नौज बस हादसे के बाद अब उन्नाव में बस व कार के बीच हुई टक्कर, 12 लोग घायल 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 09:11 IST

आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से एक बस और कार के बीच हुई टक्कर में कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव की घटना के तुरंत बाद घायल को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भेज दिया गया है।सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद के बाद तीन और वाहन बस से टकरा गए।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कल रात बस व ट्रक के बीच हुई टक्कर में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका के बाद अब उन्नाव से सड़क हादसे की खबर आ रही है। दरअसल, आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से एक बस और कार के बीच हुई टक्कर में कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद के बाद तीन और वाहन बस से टकरा गए। घटना के तुरंत बाद घायल को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भेज दिया गया है।

बता दें कि कल कन्नौज में हुई घटना के बाद खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर घटना में मारे जाने वाले लोगों के लिए शोक जताया था। दरअसल, उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार (10 जनवरी) को एक ट्रक और एक बस की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। दोनों वाहन आमने-सामने से भिड़ गए और धू-धूकर जल उठे। इस हादसे में कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका है।

स्थानीय माीडिया के मुताबिक, स्लीपर बस हादसे की शिकार हुई, जिसमें कई यात्री सफर कर रहे थे। कहा जा रहा है कि कई यात्री बस से निकल नहीं पाए और उसमें जलने से उनकी मौत हो गई।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में लगभग 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

इस भीषण हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और कन्नौज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर दी गई। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसा कन्नौज जिले के छिबरामऊ के गांव धिलोई के पास हुआ। कहा जा रहा है कि फर्रुखाबाद की 'विमल बस सर्विस' की बस हादसे का शिकार हुई। हादसे के बाद फौरन फायर बिग्रेड को बुलाया गया। कहा जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, बस में लगभग 75-80 यात्री सवार थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउन्नाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो