लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: बच्चों को पालने के लिए नहीं थे पैसे, परेशान होकर महिला ने तीन बच्चों के साथ जहर खाया

By भाषा | Updated: June 4, 2020 13:20 IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक महिला ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर बच्चों सहित जहर खा लिया। पति के मौत के बाद बच्चों की परवरिश न कर पाने से परेशान होकर उसने दूध के साथ तीनों बच्चों को जहरीला पदार्थ पिलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक तंगी से परेशान एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की।गंभीर हालत में महिला और उसके बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बांदा उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव में कथित तौर पर आर्थिक तंगी से परेशान एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। गंभीर हालत में महिला और उसके बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। महिला का पति लवकुश (31) एक माह पूर्व जहर खाकर आत्महत्या कर चुका है। मृतक लवकुश के नाम कुल दो बीघे कृषि योग्य भूमि है, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता है।

जिला सरकारी अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा सेवा अधिकारी (ईएमओ) डॉक्टर विनीत सचान ने बृहस्पतिवार को बताया कि मोतियारी गांव की महिला सुषमा (29) और उसकी बेटी लक्ष्मी (5), देवकी (3) व बेटा दुर्गा (8 माह) को बुधवार की देर शाम कोई जहरीला पदार्थ खाने पर उसके परिजन यहां के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करवाये हैं। महिला और उसके बच्चों की हालत में अब सुधार है।" उन्होंने बताया कि "महिला ने चिकित्सकों के पूछने पर बताया कि आर्थिक परेशानी के चलते उसके पति लवकुश (31) ने एक माह पूर्व जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

पति की मौत के बाद बच्चों की परवरिश न कर पाने से परेशान होकर उसने दूध के साथ तीनों बच्चों को जहरीला पदार्थ पिलाया, फिर खुद भी पी लिया है।" मोतियारी गांव की ग्राम प्रधान सुमन यादव ने बताया कि महिला सुषमा के पति लवकुश के नाम डेढ़ से दो बीघा कृषि भूमि है, जिस पर खेती कर परिवार की जीविका चलती है। उसके नाम मनरेगा जॉब कार्ड और राशन कार्ड भी बना है। उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व महिला के नाम सरकारी आवास भी आवंटित किया गया है, जो अर्ध निर्मित है।

महिला अपने परिवार से अलग रहती है और उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गिरीन्द्र सिंह ने कहा कि महिला के पति ने एक माह पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

उसकी मौत बाद बुधवार की शाम महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि जिले की सरकारी अस्पताल में महिला और उसके बच्चों का इलाज चल रहा है। अभी महिला के बयान नहीं दर्ज किए जा सके। इसलिए आत्महत्या की कोशिश की असली वजह की जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबांदाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप