लाइव न्यूज़ :

UP: एक आम आदमी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को भेजा लिफाफा, खोलकर देखा तो...

By भाषा | Updated: August 9, 2019 17:32 IST

उत्तर प्रदेशः आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सतीश गणेश गुरुवार को अपनी डाक देख रहे थे तभी उन्हें यह इनाम वाला पत्र मिला।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की पुलिस की कार्यशैली से खुश होकर एक आम आदमी ने एक बड़े पुलिस अधिकारी को इनाम और प्रशंसा पत्र देकर सबको चकित कर दिया।उप्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उस समय अचंभे में पड़ गए जब उन्होंने एक लिफाफा खोला तो उसमें एक 500 रुपये का चेक और प्रशंसा पत्र रखा था।

उत्तर प्रदेश की पुलिस की कार्यशैली से खुश होकर एक आम आदमी ने एक बड़े पुलिस अधिकारी को इनाम और प्रशंसा पत्र देकर सबको चकित कर दिया। उप्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उस समय अचंभे में पड़ गए जब उन्होंने एक लिफाफा खोला तो उसमें एक 500 रुपये का चेक और प्रशंसा पत्र रखा था। यह चेक और पत्र उनके किसी वरिष्ठ अधिकारी ने नही बल्कि एक आदमी की तरफ से उन्हें मिला।आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सतीश गणेश गुरुवार को अपनी डाक देख रहे थे तभी उन्हें यह इनाम वाला पत्र मिला। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गणेश की कार्यशैली से खुश होकर एटा के विजय पाल सिंह ने उन्हें प्रशंसा पत्र और 500 रुपये का चेक भेजा। इस पत्र पर विजय पाल सिंह ने हेडलाइन लगायी 'प्रशंसा प्रमाण पत्र'।उन्होंने लिखा कि उन्होंने मथुरा के हाईवे पुलिस स्टेशन पर लैपटाप चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि अक्सर ऐसा देखा गया है कि पुलिसवाले गरीब आदमी की प्राथमिकी दर्ज नही करते और उसे बेइज्जत करते हैं। ‘‘लेकिन मैं आपकी कार्यप्रणाली से खुश हुआ और मैं आपको यह प्रशंसा पत्र और 500 रूपये का चेक भेज रहा हूं।’’इस बारे में जब 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी गणेश से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि अपने 23 साल के करियर में उन्हें अनेक मेडल, अवॉर्ड और सम्मान पत्र मिले लेकिन यह सबसे खास है।

यह एक पुलिस अधिकारी के लिये सबसे बड़ा और अनमोल तोहफा है जो उसे आम आदमी की तरफ से मिला। उन्होंने कहा कि वह इस पत्र और चेक को बहुत संभाल कर रखेंगे ‘‘क्योंकि यह जनता के लिए किए गए मेरे काम का सम्मान है।''

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील