लाइव न्यूज़ :

यूपीः बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार शिक्षक भर्ती के रिक्त पदों को भरने की तैयारी, 5 हजार पदों के लिए कार्यक्रम जारी

By अभिषेक पारीक | Updated: June 19, 2021 17:38 IST

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में 5 हजार रिक्त पदों की काउंसिलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे69 हजार शिक्षकों की भर्ती में खाली पड़े पदों को भरने के लिए शेड्यूल जारी।प्रक्रिया में बचे 5 हजार पदों की काउंसिलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद यह कार्यक्रम जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में 5 हजार रिक्त पदों की काउंसिलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया में तीसरे चरण की काउंसिलिंग होगी और खाली पदों को वेटिंग लिस्ट से भरा जाएगा। जिसके बाद 30 जून को नियक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद यह कार्यक्रम जारी किया गया है।

शिक्षक भर्ती के शेड्यूल के मुताबिक, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी ) की ओर से 26 जून को चयनित अभ्यर्थियों के नाम और जिला आवंटन की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 28 और 29 जून को जिलों में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और काउंसलिंग की जाएगी। जबकि 30 जून को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। 

प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने कुछ दिनों पहले ही 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के करीब चार से पांच हजार पदों को आरक्षण नियमों के आधार पर भरने की घोषणा की थी। इसमें अनुसूचित जनजाति के 1,133 पदों को उस संवर्ग के अभ्यर्थियों के उपलब्ध नहीं होने के कारण अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।  

अभ्यर्थियों ने किया था प्रदर्शन

खाली पदों को भरने की मांग को लेकर कुछ वक्त पहले बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद पर धरना प्रदर्शन किया था। अभ्यर्थियों ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में खाली पड़े पदों को भरने की मांग की थी। जिसे भरने का बेसिक शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया था। 

2019 में 1.40 लाख पास हुए

2019 में आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में कई लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से करीब एक लाख 40 हजार अभ्यर्थी पास हुए थे। शिक्षक भर्ती में घोटाले के आरोप भी लग चुके हैं। 

टॅग्स :नौकरीएजुकेशनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो