लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: दूसरे चरण का मतदान जारी, ड्यूटी में लगाए गए 800 कंपनी अर्धसैनिक बल, करीब 5000 ‘संवेदनशील’ बूथों पर 60,000 पुलिसकर्मी तैनात

By आजाद खान | Updated: February 14, 2022 08:08 IST

UP Election 2022: राज्य पुलिस ने बताया कि उसे केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की 794.1 कंपनियां मिली हैं जिनमें से 733 को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में मतदान के लिए 6,860 निरीक्षकों- उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है।इसके साथ करीब 60 हजार पुलिसकर्मियों को भी चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है।‘संवेदनशील’ श्रेणी के आठ निर्वाचन क्षेत्र पर अर्धसैनिक बलों की पैनी नजर रहेगी।

UP Election 2022:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत सोमवार को दूसरे चरण में 55 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए 6,860 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों सहित करीब 60 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 800 कंपनियां भी शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने में सहयोग करेगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। 

‘संवेदनशील’ श्रेणी में आठ निर्वाचन क्षेत्र हैं- अधिकारी

अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। ये सीटें नौ जिलों - अमरोहा, बदायूं, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शाहजहांपुर की हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बयान में बताया, ‘‘आठ निर्वाचन क्षेत्रों नगीना, धामपुर, बिजनौर, असमोली, संभल, देवबंद, रामपुर मनिहारण और गंगोह को ‘संवेदनशील’ की श्रेणी में रखा गया है। 

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की 733 कंपनियां है तैनात

चुनाव से जुड़े अधिकारियों के बयान के मुताबिक, ‘‘दूसरे चरण के मतदान के लिए 436 माजरा या बस्ती को अतिसंवेदनशील, जबकि 4,917 मतदान केंद्र को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।’’ दूसरे चरण के मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने कुल 12,538 मतदान केंद्र बनाए हैं। राज्य पुलिस ने बताया कि उसे केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की 794.1 कंपनियां मिली हैं जिनमें से 733 को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है, जबकि तीन कंपनियां ईवीएम की सुरक्षा में और 10 की तैनाती स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा में की गई है। 

50 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां रखेंगी कानून व्यवस्था पर नजर

बयान के मुताबिक, अर्धसैनिक बलों की 50 अन्य कंपनियों को कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगाया गया है जिनमें से 19 कंपनियां त्वरित प्रतिक्रिया टीम के तौर पर पुलिस थानों में काम करेंगी, जबकि 12 कंपनियों को राज्य में प्रवेश करने के 73 मार्गों पर बनाई गई जांच चौकी पर की गई है। नौ कंपनियों की तैनाती उड़न दस्ते में और इतनी ही कंपनियों को इस कार्य के लिए आरक्षित रखा गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की एक कंपनी में करीब 70 से 80 जवान होते हैं। 

कई और पुलिस की भी तैनाती की गई है

अर्धसैनिक बलों के बयान के मुताबिक, ‘‘दूसरे चरण के मतदान के दौरान 6,860 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों, 54,670 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, पीएसी की 18 कंपनियां, होमगार्ड के 43,397 जवानों की तैनाती की जाएगी।’’ बयान के मुताबिक निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कुल 122 पिंक बूथ बनाए गए हैं ताकि महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशPoliceBasti
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो