लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में 108 एंबुलेस से की जा रही माल ढुलाई, मरीजों के हाल बेहाल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 28, 2018 05:10 IST

उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस का उपयोग मरीजों के लिए नहीं बल्कि माल ढुलाई के लिए किया जा रहा है।

Open in App

कन्नौज, 28 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद मेडिकल व्यवस्था शुरू से ही सवालों के घेरे में है। पहले ऑक्सिजन की कमी के चलते मासूमों की मौत फिर एंबुलेंस न मिलने पर मरीज द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर कंधे पर लेकर घूमने की खबर तो आप पढ़ चुके होंगे। लेकिन ताजा मामला एंबुलेंस से मरीज नहीं बल्कि माल ढुलाई का है।

ये सुनने में थोड़ा अजीब लगे लेकिन सच है। उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस का उपयोग मरीजों के लिए नहीं बल्कि माल ढुलाई के लिए किया जा रहा है। ये वाकया कहीं ओर का नहीं बल्कि कन्नौज का है जहां एंबुलेंस का उपयोग ट्रांसपोर्ट क तरह किया जा रहा है।  इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एंबुलेंस में मरीज नहीं बल्कि कुछ डिब्बे रखे हैं जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा रहा है।  

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एंबुलेंस में ऑक्सीजन ना होने के कारण एक 45 वर्षीय व्यक्ति उमेश शर्मा की मौत हो गई थी। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस पर लापरवाही और ड्राईवर पर बदतमीजी का आरोप लगाया था। साथ ही 108 नंबर के एंबुलेंस के हेल्पर ने ऑक्सीजन ना होने की बात भी स्वीकार की थी।

मामला सहारनपुर के थाना जनकपुरी इलाके के पुष्पांजलि विहार का था जहां पर रहने वाले उमेश शर्मा के परिवार ने उनकी हालत खराब होने पर 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए कॉल किया। कॉल करने के लगभग 20 से 25 मिनट बाद एंबुलेंस घर पर पहुंची। परिजनों ने एंबुलेंस चालक से पहले ही ऑक्सीजन होने की बात पूछी थी जिस पर ड्राइवर ने कहा था कि गाड़ी में ऑक्सीजन है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब