लाइव न्यूज़ :

गुजरात के कुछ हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश; न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान

By भाषा | Updated: December 28, 2021 14:58 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 दिसंबर अहमदाबाद और गांधीनगर जिलों सहित गुजरात के कुछ हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश के बीच मौसम विभाग ने बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य आपदा संचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि बनासकांठा, साबरकांठा, कच्छ, अरावली, पाटन, गांधीनगर, अहमदाबाद और मेहसाणा जिलों में कम से कम 32 तालुकाओं में सोमवार रात बारिश हुई।

एसईओसी ने कहा कि बनासकांठा और साबरकांठा जिलों के कांकराज और पोसीना तालुकाओं में मध्य रात्रि में सबसे अधिक क्रमश: 21 मिमी और 12 मिमी बारिश हुई।

बेमौसम बारिश किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है, जो अपनी खड़ी फसल को नुकसान होने से चिंतित हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दाहोद, पंचमहल, महिसागर और अरावली जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है और इसके बाद शुष्क मौसम रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि कच्छ, राजकोट और पोरबंदर जिलों में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि राज्य में बुधवार से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए