लाइव न्यूज़ :

ताजमहल में अव्यवस्था का आलम, टिकट खरीदकर भी प्रवेश नहीं कर सके पर्यटक

By भाषा | Updated: October 21, 2018 01:15 IST

ताज सुरक्षा प्रभारी अंकित नामदेव ने बताया कि शनिवार को भीड़ अधिक होने की वजह से पर्यटकों के प्रवेश और निकास में काफी परेशानी हुई। ताजमहल का गेट सुरक्षा के लिहाज से भीड़ अधिक होने की वजह से दो-तीन बार बंद करना पड़ा। 

Open in App

ताजमहल में शनिवार को अव्यवस्थाओं का आलम रहा। ताजमहल के दीदार के लिए टिकट खरीदकर भी पर्यटक उसका दीदार नहीं कर सके। जब पर्यटकों ने टिकट के पैसे वापस मांगे तो वह भी नहीं दिए गए जिसकी वजह से ताजमहल के गेट पर पर्यटकों का हंगामा होता रहा। इस दौरान हंगामे की वजह से ताजमहल का गेट भी बंद कर दिया गया। ऐसा दिन में तीन बार हुआ। 

राष्ट्रीय स्मारक समिति के अध्यक्ष सैय्यद मुनव्वर अली ने कहा कि जिन पर्यटकों ने ताजमहल का टिकट खरीदा था, वे आखिर में ताजमहल का दीदार करने से वंचित रह गए और उनके टिकट के पैसे भी वापस नहीं किए गए। इससे उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने अपने पैसे वापस करने की मांग की। इस दौरान वहां तैनात पुलिस और सीआईएसएफ को पर्यटकों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

ताज सुरक्षा प्रभारी अंकित नामदेव ने बताया कि शनिवार को भीड़ अधिक होने की वजह से पर्यटकों के प्रवेश और निकास में काफी परेशानी हुई। ताजमहल का गेट सुरक्षा के लिहाज से भीड़ अधिक होने की वजह से दो-तीन बार बंद करना पड़ा। 

उन्होंने कहा कि जहां तक टिकट खरीदने वाले पर्यटकों के पैसे वापस करने की बात है तो ऐसा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए एस आई) के नियमों में शामिल नहीं है। न ही उस टिकट का इस्तेमाल दूसरे दिन किया जा सकता है। 

अली ने कहा कि देश-विदेश से आए पर्यटक टिकट खरीदकर बिना ताजमहल देखे रह गए, यह तो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उनके टिकट बेकार चले गये और पैसे भी। कायदा यह होना चाहिए कि टिकट यदि इस्तेमाल नहीं हुआ है तो पैसा वापस किया जाना चाहिए।

टॅग्स :ताज महलउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण