लाइव न्यूज़ :

असंगठित क्षेत्र की बजट में की गयी है अनदेखी : व्यापारी संगठन

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:50 IST

Open in App

कोलकाता, एक फरवरी व्यापारियों के एक संगठन ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने महज 10 फीसदी नौकरियां देने वाले संगठित क्षेत्र पर ध्यान दिया है और उसने बाकी को रोजगार प्रदान करने वाले असंगठित क्षेत्र की बजट में अनदेखी की है।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि प्रोत्साहन पैकेजों की घोषणा के दौरान पहले भी उपेक्षित कर दिये गये व्यापारियों एवं खुदरा कारोबारियों को निराशा हाथ लगी है क्योंकि बजट इस क्षेत्र को कोई राहत नहीं दे पाया।

फेडरेशन के सचिव वी के बंसल ने कहा, ‘‘ अधिक रोजगार देने वाले असंगठित क्षेत्र की अनदेखी की गयी है और बजट में इस क्षेत्र को कोई राहत या रियायत नहीं दी गयी । बजट उपभोक्ताओं की क्रयशक्ति बढाने में विफल रहा है। यदि मांग नहीं बढ़ायी गयी तो सारे प्रयासों का अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं होगा। ’’

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि केवल कोरपोरेट और कृषि क्षेत्रों को ही बजट में लाभ प्रदान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो