लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप कांडः कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है, ये लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे: प्रियंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2019 16:50 IST

प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘उन्नाव बलात्कार मामला और पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। अब परतें खुल रही हैं व भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। ये लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले में मुख्य आरोपी हैं। 

उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि इस प्रकरण में अब परतें खुल रही हैं और उनकी पार्टी इस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मजबूती से लड़ेगी।

प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘उन्नाव बलात्कार मामला और पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। अब परतें खुल रही हैं व भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। ये लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे।’’

गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले में मुख्य आरोपी हैं। 

उन्नाव बलात्कार पीडिता की चाची का किया गया अंतिम संस्कार

रायबरेली में सड़क दुर्घटना की शिकार हुईं उन्नाव बलात्कार पीड़िता की चाची का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह गंगा घाट पर कड़ी सुरक्षा के बीच कर दिया गया। बलात्कार पीड़िता की चाची पुष्पा :45: के पति महेश सिंह ने अंतिम संस्कार किया। वह पैरोल पर जेल से लाये गये थे।

स्थानीय लोगों और मीडिया को श्मशान घाट नहीं जाने दिया गया। केवल सगे संबंधी और मित्रों को ही इसमें शामिल होने दिया गया। जिलाधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा और अन्य अधिकारी घाट पर मौजूद थे। जिलाधिकारी ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद महेश सिंह को अदालत के आदेश के अनुसार रायबरेली जेल वापस ले जाया जाएगा। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपप्रियंका गांधीकांग्रेसकुलदीप सिंह सेंगरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए