लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप केस: यूपी CM आदित्यनाथ ने दो मंत्रियों को पीड़िता के गांव भेजने का दिया निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 13:59 IST

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्राविधिक शिक्षा मंत्री और जनपद उन्नाव की प्रभारी मंत्री कमल रानी वरुण और श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़िता के परिवार के गांव तत्काल जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव बलात्कार पीड़िता का शुक्रवार रात दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने दो मंत्रियों को पीड़िता के गांव तत्काल जाने का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों को जिंदा जलाई गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता के गांव तत्काल जाने का निर्देश दिया है। पीड़िता का शुक्रवार रात दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया था। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दो मंत्रियों को पीड़िता के गांव तत्काल जाने का निर्देश दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्राविधिक शिक्षा मंत्री और जनपद उन्नाव की प्रभारी मंत्री कमल रानी वरुण और श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़िता के परिवार के गांव तत्काल जाएंगे। उललेखनीय है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब बलात्कार पीड़िता को गुरुवार तड़के रेलवे स्टेशन जाते वक्त रास्ते में पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था।

आरोपियों में से दो के खिलाफ पीड़िता ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी युवती को एअरलिफ्ट कराकर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेपरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप