लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की सड़क दुर्घटना की जांच सीबीआई को सौंपी

By भाषा | Updated: July 31, 2019 05:05 IST

Open in App

केंद्र सरकार ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की सड़क दुर्घटना की जांच मंगलवार को सीबीआई को सौंप दी। उत्तर प्रदेश सरकार ने रायबरेली में हुए इस हादसे की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की सोमवार देर रात सिफारिश की थी। उत्तरप्रदेश के रायबरेली में रविवार को एक बेकाबू ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी थी, जिससे उसमें सवार पीड़िता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उसकी दो रिश्तेदारों की मौत हो गयी।

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी दुर्घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज करने वाली है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने अपने अधिकारियों को भी तैयार रहने को कहा है, जो रायबरेली में दुर्घटना स्थल का दौरा करने जाएंगे और गुरुबख्शगंज थाने के अधिकारियों से दुर्घटना का विवरण लेंगे।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के एक आदेश में कहा गया है कि दुर्घटना के लिए ‘उकसाने और इसकी साजिश’ की जांच के लिए यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। पीड़िता ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सीबीआई दुष्कर्म मामले की पहले से जांच कर रही है।

उत्तरप्रदेश पुलिस ने दुर्घटना मामले में सोमवार को सेंगर और नौ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। उत्तरप्रदेश के बांगरमऊ से चार बार के विधायक सेंगर को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेशकुलदीप सिंह सेंगर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप