लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप केस: मायावती ने कहा- पीड़िता और उसके परिवार की व्यथा सरकार को लज्जित करने वाली

By भाषा | Updated: August 2, 2019 19:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने कहा कि सीबीआई को रायबरेली दुर्घटना की जांच सात दिन में पूरी करनी होगी।पीड़िता की कार को रायबरेली जिले में 28 जुलाई को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उन्नाव बलात्कार पीड़िता और उसके परिवार की व्यथा अक्षम्य और सरकार को लज्जित करने वाली है । मायावती ने ट्वीट किया, ''उन्नाव रेप पीड़िता व उसके परिवार की सत्ता शक्ति द्वारा जो दुःख/व्यथा है वह अक्षम्य व सरकार को लज्जित करने वाला है जिसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती है ।''

उन्होंने कहा, ''फिर भी सुप्रीम कोर्ट ने जो हस्तक्षेप किया है, वे उसके लिए बधाई के पात्र हैं लेकिन दोषियों को सख्त सजा मिलने पर ही इंसाफ हो पाएगा ।'' उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने गुरूवार को उन्नाव बलात्कार घटना से जुडे सभी पांच मामलों को लखनऊ की अदालत से दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित कर दिया । साथ ही निर्देश दिया कि मामलों की सुनवाई रोजाना हो तथा इसे 45 दिन में पूरा किया जाए।

अदालत ने कहा कि सीबीआई को रायबरेली दुर्घटना की जांच सात दिन में पूरी करनी होगी । इस दुर्घटना में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गयी थी जबकि पीड़िता और उनके वकील घायल हो गये । पीड़िता की कार को रायबरेली जिले में 28 जुलाई को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी ।

पीड़िता के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि सड़क दुर्घटना के पीछे साजिश है । मायावती ने इससे पहले भी ट्वीट कर कहा था, ''उन्नाव बलात्कार पीड़िता व उसके परिवार की हत्या का प्रयास व मुकदमों की वापसी हेतु विधायक द्वारा धमकी का आरोप काफी गंभीर मामला है, जिसका सुप्रीम कोर्ट द्वारा संज्ञान लिया जाना अति-स्वागत योग्य है ।''

उन्होंने कहा, ''बसपा कोर्ट का थैंक्स अदा करती है । इससे पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है ।'' बसपा सुप्रीमो ने कहा, ''अभियुक्त विधायक को सत्ताधारी बीजेपी का लगातार संरक्षण रहा है, यह कोई लुकी-छिपी बात नहीं है ।

यही कारण है कि किसी न किसी बहाने रेप आदि का यह केस सीबीआई के पास होने के बावजूद काफी लम्बे समय से लम्बित पड़ा है व जिस कारण पीड़िता स्वयं नए हादसे का शिकार होकर मरणासन्न है । अति-दुःखद ।'' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था, ''उन्नाव रेप पीड़िता के कार की रायबरेली में ट्रक से टक्कर प्रथमदृष्टया उसे जान से मारने का षड्यंत्र लगता है जिसमें उसकी चाची व मौसी की मौत हो गई तथा वह स्वयं व उसके वकील गंभीर रूप से घायल हैं । सुप्रीम कोर्ट को इसका संझान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए ।'' 

टॅग्स :मायावतीउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण