नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

By भाषा | Published: June 10, 2021 01:41 PM2021-06-10T13:41:43+5:302021-06-10T13:41:43+5:30

Unknown person's body found in canal | नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

नोएडा, 10 जून नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर गाँव के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बुधवार रात को नहर में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव पर चोट के निशान हैं जिससे पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात को अजायबपुर गांव के पास नहर में लगभग 38 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के पास करीब 55 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Unknown person's body found in canal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे