लाइव न्यूज़ :

संघ लोक सेवा आयोगः नया आवेदन पोर्टल शुरू, छात्र इस वेबसाइट पर पंजीकरण और ऑनलाइन करें, जानें राहत की खबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2025 21:27 IST

Union Public Service Commission: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देनये सिरे से आवेदन भरना और अपने दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक है।पुराना ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) मॉड्यूल’ अब लागू नहीं होगा। परीक्षाओं के लिए आवेदन करने में अंतिम समय की भीड़ से बचाएगा।

नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए एक नया आवेदन पोर्टल शुरू किया। यूपीएससी द्वारा जारी किये गये बयान के अनुसार सभी आवेदकों के लिए आयोग की वेबसाइट का उपयोग करके नये पोर्टल पर नये सिरे से आवेदन भरना और अपने दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक है।

आयोग का कहना है कि पुराना ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) मॉड्यूल’ अब लागू नहीं होगा। यूपीएससी ने कहा कि यह पोर्टल अभ्यर्थियों का समय बचाने में मदद करेगा तथा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन करने में अंतिम समय की भीड़ से बचाएगा।

आवेदन भरने और दस्तावेज अपलोड करने के संबंध में अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन हेतु विस्तृत निर्देश होम पेज पर तथा सभी प्रोफाइल/मॉड्यूल पर उपलब्ध हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘आवेदकों को सार्वभौमिक आवेदन में पहचान दस्तावेज के रूप में अपने आधार कार्ड का उपयोग करने की दृढ़ सलाह दी जाती है ताकि पहचान और अन्य विवरणों का आसान, सरल और निर्बाध सत्यापन और प्रमाणीकरण हो सके। उसके बाद यह सभी परीक्षाओं के लिए एक स्थायी और सामान्य रिकॉर्ड के रूप में काम करेगा।’’ बयान के अनुसार नया आवेदन पोर्टल 28 मई, 2025 से शुरू किया जा रहा है।

सीडीएस परीक्षा- द्वितीय, 2025 और एनडीए और एनए-द्वितीय, 2025 के लिए आवेदन नए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। यूपीएससी प्रतिवर्ष कई परीक्षाएं आयोजित करता है, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा भी शामिल है। इसके अलावा, वह केंद्र सरकार के समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ पदों पर नियुक्ति के लिए हर साल कई भर्ती परीक्षाएं और साक्षात्कार भी आयोजित करता है। 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगUnion Public Service Commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?