लाइव न्यूज़ :

अपनी पहली किताब 'लाल सलाम' के साथ लेखक बनीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: November 18, 2021 14:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी पहली किताब ‘लाल सलाम’ के साथ ही अब लेखक के अवतार में भी आ गई हैं।

इस किताब का प्रकाशन वेस्टलैंड नामक प्रकाशन कंपनी ने किया है। यह 29 नवंबर को बाजार में आएगी।

यह पुस्तक अप्रैल 2010 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 76 जवानों की हत्या से प्रेरित है और यह देश सेवा के लिए, खासकर नक्सली इलाकों में जिंदगी खपाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि है।

ईरानी ने अपनी इस पुस्तक के बारे में कहा, ‘‘यह कहानी अक्सर मेरे दिमाग में घूमती रहती थी। अंततः मैं इसे लिखने से खुद को रोक नहीं सकी। मैं उम्मीद करती हूं कि पाठक इसका लुत्फ उठाएंगे और उस चीज को समझ पाएंगे जिसके बारे में बहुत कम लिखा गया है।’’

ज्ञात हो कि राजनीति में आने से पहले ईरानी एक जानी-मानी अभिनेत्री थीं।

‘लाल सलाम’ एक युवा अधिकारी विक्रम प्रताप सिंह की कहानी है जो अंदरखाने की राजनीति और भ्रष्टाचार में उलझे तंत्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का मुकाबला करता है।

प्रकाशक के मुताबिक यह विपरीत परिस्थितियों का साहस व संयम से मुकाबला करने वालों की कहानी है।

वेस्टलैंड के वी के कार्तिक ने कहा, ‘‘इस पुस्तक में रहस्य, रोमांच, एक्शन, यादगार चरित्र सब है। ‘लाल सलाम’ एक ऐसी पुस्तक है जिसे पढ़ने वाला पन्ने पलटता रहेगा और इसे पूरा पढ़कर ही रूकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए