लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में घायल हुए केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की सर्जरी हुईं

By भाषा | Updated: January 12, 2021 10:13 IST

Open in App

पणजी, 12 जनवरी कर्नाटक में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कल रात गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में कई सर्जरी की गयीं। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मंत्री की हालत स्थिर है।

नाइक (68) की दोनों हाथों और एक पैर में फ्रैक्चर के लिए सर्जरी हुई।

दुर्घटना में नाइक के साथ कार में सवार उनकी पत्नी विजया और एक सहायक की सोमवार को मौत हो गई। यह हादसा उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के निकट हुआ जब मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से गोवा लौट रहे थे।

सूत्रों ने पहले बताया था कि उत्तरी गोवा से भाजपा सांसद और वर्तमान में केंद्रीय रक्षा राज्य और आयुष मंत्री नाइक को रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर गंभीर हालत में पणजी के निकट गोवा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (जीएमसीएच) लाया गया।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार रात कहा कि नाइक की हालत पहले गंभीर थी, लेकिन अब उनकी हालत "स्थिर" है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "जीएमसीएच के डीन डॉ. शिवानंद बांदेकर के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। हम उन्हें सबसे अच्छी चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहे हैं।"

स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि नाइक के लिए सबसे अच्छा इलाज सुनिश्चित करने के लिए एक और मेडिकल टीम तैयार बैठी है।

बेंगलुरु में कर्नाटक पुलिस ने कहा कि नाइक अपनी पत्नी, निजी सहायक दीपक, अपने विश्वस्त सहयोगी साई किरन, सुरक्षाकर्मी और चालक के साथ सोमवार रात यल्लापुर से गोकरणा जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि रास्ते में उत्तर कन्नड के अंकोला तालुक के होसाकांबी गांव के पास चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गाड़ी पलट गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बेंगलुरु में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “यह गाड़ियों के बीच भिड़ंत नहीं थी। प्रथम दृष्टया लगता है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था।”

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री सावंत से बात की और उन्हें मंत्री का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए कहा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस संबंध में सावंत से बात की थी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने नाइक की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया और नाइक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए