लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार के कोरोना पर दावों के बीच केंद्रीय मंत्री ने लिखी यूपी सीएम को चिट्ठी, कहा- फोन भी नहीं उठाते अफसर

By विनीत कुमार | Updated: May 10, 2021 10:31 IST

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अपने संसदीय क्षेत्र बरेली में कोरोना महामारी को लेकर कुप्रबंधन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर बरेली में ऑक्सीजन सहित अन्य मेडिकल उपकरण की कालाबाजारी किए जाने की भी शिकायत की है।

Open in App
ठळक मुद्देसंतोष गंगवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखी है चिट्ठीसंतोष गंगवार ने अपने संसदीय क्षेत्र बरेली में कोरोना को लेकर इंतजाम ठीक नहीं होने की कही है बातसंतोष गंगवार के अनुसार ऑक्सीजन सहित अन्य उपकरणों की कालाबाजारी हो रही है, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उनका फोन नहीं उठाते हैं

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर अपने संसदीय क्षेत्र बरेली में ऑक्सीजन की कमी सहित वेंटीलेटर और अन्य मेडिकल उपकरण की कालाबाजारी किए जाने की शिकायत की है।

साथ ही कोरोना को लेकर 'कुप्रबंधन' की भी बात केंद्रीय मंत्री ने कही है। संतोष गंगवार ने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारी उनका फोन भी नहीं उठाते हैं। 

संतोष गंगवार ने ऐसे आरोप उस समय लगाए हैं जब करीब दो हफ्ते पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी की बात से इनकार किया था। 

साथ ही योगी सरकार की ओर से ये भी कहा गया था कि अगर ऐसे गलत अफवाह फैलाता हुआ कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसमें संपत्ति को जब्त करने जैसी कार्रवाई करने की भी बात कही गई थी।

केंद्रीय मंत्री ने बरेली में समस्याओं पर चिट्ठी में क्या लिखा है?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गंगवार ने योगी आदित्यनाथ को लिखे ओपन लेटर में कहा है कि कई लोग ऑक्सीजन को ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि मॉनिटर और वेंटिलेटर जैसे उपकरण भी ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं और ऐसे में मुख्यमंत्री को इनके एक दाम तय कर देने चाहिए।

गंगवार ने ये भी गुजारिश की है कि राज्य सरकार को निजी अस्पतालों को 50 प्रतिशत सब्सिडी देनी चाहिए तक मध्य प्रदेश की तरह ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा सकें। 

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, 'जब कोई मरीज किसी L3 अस्पताल में जाता है तो उसे जिला अस्पताल से एक रेफरल की मांग की जाती है। ऐसे में मरीज ऑक्सीजन लेवल गिरने के दौरान भी एक जगह से दूसरी जगह भागदौड़ के लिए मजबूर होता है।'  

चिट्ठी पर सवाल को लेकर संतोष गंगवार का जवाब

संतोष गंगवार से जब पत्रकारों ने चिट्ठी को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि उनके पास लोगों के सुझाव और शिकायतें आई थी, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री के पास भेज दिया है।

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जो बातें उठाई गई हैं वो तर्कसंगत हैं और इसे लेकर जांच की जा सकती है। मुझे लगता है कि ऑक्सीजन की समस्या कुछ दिनों के लिए है और ये जल्द ठीक हो जाएगी लेकिन कोई कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए।' 

योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि राज्य में किसी निजी या सरकारी  कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। 

साथ ही योगी आदित्यनाथ ने उस समय अधिकारियों से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने और 'अफवाह' और 'दुष्प्रचार' फैलाने वाले लोगों की संपत्ति को जब्त करने के लिए भी निर्देश दिए थे। हालांकि, सीएम ने माना था कि राज्य में कोविड संकट के इस दौर में कालाबाजारी और जमाखोरी की समस्या हैं और इससे कड़ाई से निपटने की बात भी कही थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसयोगी आदित्यनाथकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनासंतोष कुमार गंगवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए