लाइव न्यूज़ :

पीएम ने देश का माहौल बदल दिया है, मोदी-योगी को केंद्रीय मंत्री ने बताया संत, कहा- आज पूरी दुनिया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2023 15:16 IST

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में बुल्डोजर चल रहा है। जबकि, पिछली सरकारों में सांसदों और विधायकों के करीबी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होते थे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बलिया जिले के डूहा बिहरा गांव में पहुंची थीं निरंज ज्योती।केंद्रीय मंत्री ने यहां पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की।

बलियाः केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘संत’ बताया। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश का माहौल बदल दिया है। दरअसल निरंजन ज्योति उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के डूहा बिहरा गांव में गुरुवार आयोजित नौ कुंडीय यज्ञ में पहुंची थीं।

इस दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ज्योति ने कहा कि मोदी ने संसद में वो कर दिखाया, जो अन्य प्रधानमंत्री ‘नहीं करना चाहते थे।’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘संत’ बताया और कहा कि एक ऐसा व्यक्ति, जिसका जीवन औरों को समर्पित हो, वह ‘संत’ होता है।”

ज्योति ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने और जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘देश का माहौल बदल दिया है।’ बकौल ज्योति- प्रधानमंत्री मोदी के शासन में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। आज, पूरी दुनिया मोदी की कायल है।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में बुल्डोजर चल रहा है। जबकि, पिछली सरकारों में सांसदों और विधायकों के करीबी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होते थे।

भाषा इनपुट 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथबलिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए