लाइव न्यूज़ :

Lokmat National Conclave: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का राहुल गांधी पर हमला, कहा-हाथ से सोने की थाली छिन गई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2023 14:59 IST

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में कहा कि कांग्रेस त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में हार गई और उसका बदला विदेश में भाषण देकर हल्ला बोल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला।लेखी ने कहा कि हाथ से सोने की थाली छीन ली गई।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भारत जोड़ो यात्रा से क्या हासिल किए।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला। लेखी ने कहा कि हाथ से सोने की थाली छीन ली गई। देश में हर ओर आग लगी है। कांग्रेस ने कभी उत्तर-पूर्व को देश का हिस्सा नहीं माना। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में हार गए और उसका बदला विदेश में भाषण देकर हल्ला बोल रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भारत जोड़ो यात्रा से क्या हासिल किए। कैंब्रिज और लंदन में भाषण देकर क्या जनता का दिल जीत लेंगे। ईरान से चीन और भारत दोनों समझौता करते हैं। 2004-14 तक देश में कितने घोटाले हुए हैं। देश की जनता सब देख रही है। चीन को दुनिया के कई देश जान गए हैं।

नई दिल्ली से भाजपा सांसद लेखी ने कहा कि जी-20 सरकार के लिए चैलेंज है। विकसित और विकाससील देश पर फोकस करना है। दुनिया के कई देश भारत में पैसा लगा रहे है। सरकार मेक इन इंडिया पर फोकस कर रही है। स्वदेशी मेरा मोटो है। रक्षा मंत्रालय में कई काम स्वदेशी तकनीक पर हो रहा है।

बता दें कि सर्वाधिक विश्वसनीयता के प्रतिष्ठित लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स संसद के उत्कृष्ट सदस्यों को उनके योगदान के लिए आठ अलग-अलग श्रेणियों (लोकसभा से 4 और राज्यसभा से 4) में हर साल प्रदान किया जाता है। जूरी बोर्ड ने विजेताओं का चयन करने के लिए वर्ष 2020 और 2021 के दौरान सभी सांसदों के संसदीय योगदान का अध्ययन किया।

इससे पहले के वर्षों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार जैसे दिग्गज राजनेताओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डMeenakshi Lekhiकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील