लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- कुछ भी कर लें उन्हें रिजल्ट में मिलेगा सिर्फ और सिर्फ लड्डू

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2024 14:53 IST

दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से जब यह सवाल किया गया कि जेपी नड्डा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनसे दो बार गलती हो गई, अब वह गलती नहीं करेंगे और वापस से राजद के पास नहीं जाएंगे। लेकिन, उनके इस बयान पर राजद का कहना है कि नीतीश कुमार को सफाई देना क्यों पड़ रहा है। 

Open in App

पटना: केंद्रीय मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने एक बार फिर से बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जहां चाहें वहां की यात्रा करें, किसी को भी यहां यात्रा करने से कोई रोक-टोक नहीं है। लेकिन, उनकी यात्रा का रिजल्ट लड्डू ही आने वाला है। ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी की यात्रा से राजद को कुछ नहीं मिलने वाला है। राजद के हाथ अंततः शून्य ही रहेगा। इसलिए हम लोग उनकी यात्रा पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं।

दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से जब यह सवाल किया गया कि जेपी नड्डा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनसे दो बार गलती हो गई, अब वह गलती नहीं करेंगे और वापस से राजद के पास नहीं जाएंगे। लेकिन, उनके इस बयान पर राजद का कहना है कि नीतीश कुमार को सफाई देना क्यों पड़ रहा है। 

इसके बाद ललन सिंह ने कहा कि पहले राजद वाले को यह मालूम होना चाहिए कि सफाई देना क्या होता है और गलती स्वीकारना क्या होता है। यदि मुख्यमंत्री साहब अपनी गलती स्वीकार रहें हैं और इसमें सफाई की बात कहां से आती है? उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साहब ने सही बात कही है। ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया है कि उनका दो बार एनडीए से अलग होना गलती थी। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की। मुख्यमंत्री ने जो कहा है वह शत प्रतिशत सही है। 

वहीं, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की ट्वीट को लेकर सवाल किया गया कि उनका कहना है कि नीतीश कुमार अपने वादे पर कायम नहीं रहते हैं तो ललन सिंह ने कहा कि हर किसी के बातों को बेवजह ध्यान नहीं देना चाहिए। उनके बारे में हर कोई जानता है कि उनकी राजनीति समझ कैसी है? इसलिए जरूरी नहीं की उनकी बातों पर पलटवार किया जाए या फिर ध्यान दिया जाए।

टॅग्स :Lalan SinghआरजेडीबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील