लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर पीएम बनने को लेकर कसा तंज, बोले- "मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2023 18:45 IST

केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने के ’मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ देख रहें हैं और इसके लिए वे दावत-ए-इफ्तार और मौलाना टोपी पहनने में व्यस्त हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जारी इफ्तार की सियासत के बीच गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधागिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो गुलामी की सारी निशानदेही को बदल दिया जाएगाउन्होंने कहा कि कोई भी भारतवासी मुगल के वंशज नहीं है, मुसलमान भी हमारे ही वंशज हैं

पटना:बिहार में जारी इफ्तार की सियासत के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने के ’मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ देख रहें हैं और इसके लिए वे दावत-ए-इफ्तार और मौलाना टोपी पहनने में व्यस्त हैं। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो गुलामी की सारी निशानदेही को बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी भारतवासी मुगल के वंशज नहीं है, मुसलमान भी हमारे ही वंशज हैं।

अपने ससंदीय क्षेत्र बेगूसराय के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से कौन रोक सकता है। नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी और टोपी पहनने में मस्त हैं। उन्हें लगता है मुसलमान को खुश करके ही पीएम बन सकते हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 में बिहार के साथ देशभर के लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री मान लिया है। प्रधानमंत्री का कोई पद ही खाली नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार जल रहा है और सरकार दंगाइयों को बचाने का काम कर रही है और निर्दोष हिन्दुओं को जेल भेजने का काम कर रहे हैं। रोम जल रहा था नीरो बंसी बजा रहा था। वैसे ही बिहार के मुखिया की हालत है। उनका गृह जिला है और सरकार तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर वहां काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री कमजोर हैं और दंगाइयों को बचाने का काम कर रहे हैं और निर्दोष को फंसाने का काम कर रहे हैं सिर्फ वोट की राजनीति के लिए। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहबिहारनीतीश कुमारBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप