लाइव न्यूज़ :

आखिर इतने मदरसे खुले हैं, क्या सरकारी मान्यता प्राप्त हैं और कैसी हो रही पढ़ाई, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-सर्वे की जरूरत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2022 19:00 IST

कॉमन सिविल कोड पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि एक देश-एक कानून की बात अगर की जा रही है तो उसमें किसी को दुख क्यों हो रहा है? क्या एक देश, एक कानून नहीं चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में अल्पसंख्यक की परिभाषा पर पुनर्विचार होना चाहिए। बिहार बांग्लादेश और नेपाल के बार्डर से सटा हुआ है। आखिर इतने मदरसे खुले हैं, क्या वो सरकारी मान्यता प्राप्त हैं?

पटनाः केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिराराज सिंह ने कहा है कि राम, कृष्ण और शिव के बिना भारत की पहचान नहीं हो सकती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सबका साथ सबका विकास का प्रयास कर रहे हैं। यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने का फैसला किया है।

योगी जी वहां कानून का राज स्थापित कर रहे हैं। सभी बच्चों को ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा मिले इसकी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक और ज्ञान की दृष्टी से बिहार में मदरसों का सर्वे कराने की जरूरत है क्योंकि बिहारबांग्लादेश और नेपाल के बार्डर से सटा हुआ है। उन्होंने कहा कि आखिर इतने मदरसे खुले हैं, क्या वो सरकारी मान्यता प्राप्त हैं?

वहां कैसी पढ़ाई हो रही है? इसकी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसी एक वर्ग को सिर्फ वोट बैंक मानती हो तब तो इसकी कोई जरूरत नहीं है। केन्द्रीय मंत्री ने साफ-साफ कहा कि देश के अंदर कुछ लोग माहौल को खराब करना चाहते हैं। जुलूस पर पत्थर बाजी हो रही है। ज्ञानवापी का मामला देखिए, सर से तन जुदा करने का नारा देखिए। ये सब क्या हो रहा है।

देश में आजादी के समय जब देश का बंटवारा हुआ तो क्या किया गया सबने देखा। अब क्या हाल हो रहा है? देश में बहुसंख्यक समाज का इसको लेकर कोई क्यों नहीं बोलता है? अगर हम बोलते हैं तो फिर गलत अर्थ लगते हैं। ज्ञानवापी मामले पर गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के अंदर कुछ लोग माहौल को खराब करना चाहते हैं।

धर्म के आधार पर हमारे पूर्वजों ने देश का बंटवारा किया। अगर उस समय हमारे पूर्वज आरपार करके बंटवारा किया होता तो आज भारत के अंदर देश विरोधी नारे नहीं लगते। उस समय की गलतियों के कारण आज हिंदू धर्म के रक्षा की बात की जा रही है। ज्ञानवापी भारत के सनातन धर्म का अधिकार है। 

वहीं, कॉमन सिविल कोड पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि एक देश-एक कानून की बात अगर की जा रही है तो उसमें किसी को दुख क्यों हो रहा है? क्या एक देश, एक कानून नहीं चलेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश में अल्पसंख्यक की परिभाषा पर पुनर्विचार होना चाहिए। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहनीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारबांग्लादेशनेपालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की