लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 10.16 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक, बेगूसराय सीट से हैं मैदान में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2024 11:20 IST

गिरिराज सिंह ने 2005 से 2010 तक बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री और 2010 से 2013 तक पशुपालन मंत्री के रूप में सेवाएं दीं। वह मई 2019 में केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बने। जुलाई 2021 में वह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बने।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह के पास 10.16 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति हैपत्नी के पास 4.15 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति हैबेगूसराय संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

Begusarai Lok Sabha Constituency: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पास 10.16 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 4.15 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। गिरिराज सिंह ने 19 अप्रैल को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के रूप में बेगूसराय संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

बिहार की बेगूसराय, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर और मुंगेर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। सिंह ने नामांकन पत्र के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल हलफनामे में घोषणा की है कि उनके पास 2.09 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 8.07 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। सिंह की पत्नी के पास 1.25 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 2.90 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है। 

हलफनामे के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री के पास 1.96 लाख रुपये नकद हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 1.46 लाख रुपये नकद हैं। सिंह के पास जो चल संपत्ति है, उनमें उनके दो बैंक खातों में जमा राशि और 1.10 लाख रुपये के सोने के आभूषण शामिल हैं। उनकी पत्नी के पास जो चल संपत्ति है, उनमें छह बैंक खातों में जमा राशि, 7.5 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण शामिल हैं। हलफनामे के अनुसार, सिंह की अचल संपत्ति में उनकी पैतृक संपत्ति भी शामिल है। 

हलफनामे में वर्ष 2023-2024 के लिए उनकी आय 16,61,990 रुपये दिखाई गई है। सिंह का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार अवधेश राय से है, जो महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। भाजपा नेता ने 2019 में जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को चार लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था। कुमार ने भाकपा के टिकट पर पिछला लोकसभा चुनाव लड़ा था। वह इस बार कांग्रेस के टिकट पर राष्ट्रीय राजधानी की उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से मैदान में हैं। 

गिरिराज सिंह ने 2005 से 2010 तक बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री और 2010 से 2013 तक पशुपालन मंत्री के रूप में सेवाएं दीं। वह मई 2019 में केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बने। जुलाई 2021 में वह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बने। 

(इनपुट- भाषा) 

टॅग्स :गिरिराज सिंहलोकसभा चुनाव 2024बेगूसरायBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप