लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने भारत में भी चीन की तरह कड़ा जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2022 16:52 IST

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चीन अगर 70 के दशक में कड़ा कानून लेकर नहीं आता तो आज चीन विश्व के क्षितिज पर खुद को विकसित नहीं कर पाता।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री ने कहा- जनसंख्या नियंत्रण कानून को राजनीतिक चश्मे से न देखेंगिरिराज सिंह ने इस कानून को देश के चश्मे से देखने की कही बात

पटना: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री व भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने देश में चीन की तरह कड़ा जनसंख्या कानून लागू करने की मांग करते हुए कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए, बल्कि इसे देश के चश्मे से देखना चाहिए। ऐसे में चीन की तरह एक यहां भी कड़ा कानून बनना चाहिए। गिरिराज सिंह आदर्श आचार संहिता मामले में पेश होने के लिए आज लखीसराय पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने जिला अतिथि गृह मे पत्रकारों से बातचीत की। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चीन अगर 70 के दशक में कड़ा कानून लेकर नहीं आता तो आज चीन विश्व के क्षितिज पर खुद को विकसित नहीं कर पाता। अगर आबादी नहीं रोकी होती तो चीन में 60 करोड़ लोग और अधिक होते। ऐसे में भारत में भी एक कड़े कानून की जरूरत है। एक ऐसा कानून हो जो सभी धर्मों के लोगों पर समान रूप से लागू हो। 

वहीं, लाउडस्पीकर विवाद को लेकर लालू यादव पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू जी अभी आए हैं, तो पहले स्वास्थ्य लाभ लें। हम लोग उनके स्वस्थ होने की कामना करते हैं। देश को तोड़ने का काम लालू जी और उनकी पार्टी का काम है। यदि भारत में सनातन धर्म की चर्चा नहीं होगी, सनातन धर्म के लोग सिर उठाकर नहीं बोलेंगे तो आखिर कहां जिएंगे? भारत की आजादी हुई, लेकिन टुकडे में हुई। देश की आजादी को हमारे पूर्वजों ने धर्म का आधार बनाया। सनातन अपने देश में नही बोलेंगे तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंगलादेश मे बोलेंगे? 

उन्होंने कहा कि लालू जी जेल से आए हैं, प्रवचन दें। प्रवचन देना उनका धर्म है। गिरिराज सिंह ने धर्मविशेष पर बयान देते हुए कहा कि आज देश के भीतर कई राज्यों में रामनवमी जुलूस या हनुमान जयंती जैसे अवसरों पर हमला करने का काम चल रहा है। ऐसे मामलों पर लालू यादव कुछ नहीं बोलते। न्याय की राजनीति देखनी हो तो उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार को देखें। उन्होंने यदि लाउडस्पीकर की ध्वनि कम की तो मंदिरों और मस्जिदों की भी कम की है। लालू यादव का यदि शासन होता तो वे ऐसा नहीं कर पाते।

टॅग्स :गिरिराज सिंहबिहारचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए