लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर लगाया आर्थिक तौर पर दिवालिया हो जाने का आरोप, कहा-सीएम नीतीश केवल लोगों में फैला रहे है झूठ

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2023 17:29 IST

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार बिहार की मदद कर रही है फिर भी पीएम नरेंद्र मोदी और केन्द्र सरकार को गाली दी जा रही है। बिहार सरकार पर कहावत सही बैठ रही है कि माल महाराज का, मिर्जा खेले होली।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उनके अनुसार, बिहार सरकार आर्थिक तौर पर दिवालिया हो गया है। अपने बयान में उन्होंने सीएम नीतीश और उनकी नीतियों पर जमकर निशाना साधा है।

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बाद ज्यादा सक्रिये हुए भाजपा नेताओं ने महागठबंधन पर हमला तेज कर दिया है। इसी कड़ी में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। 

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि राज्य के वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री एनडीए से अलग होने के बाद बिहार को केंद्र से पैसे ना देने का आरोप लगाते रहते हैं। जबकि हकीकत है कि बिहार आज आर्थिक बदहाली में चल रहा है। 

गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

इस पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने है कहा कि नीतीश कुमार की सरकार झूठ बोलकर लोगों में भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगर पैसा नहीं दे तो बिहार के अधिकारियों और नेताओं की गाड़ी का डीजल तक खत्म हो जाएगा।

इस पर उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार के पास अपने कर्मचारियों को देने के लिए पैसा नहीं है। नीतीश कुमार सिर्फ अपनी सरकार को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार में 31 करोड़ से अधिक पैसा केन्द्र सरकार ने दिया है ऐसे में 13646 भूमिहीनों को अभी तक जमीन नहीं दिया गया है। 

बिहार सरकार ने डेढ़ लाख आवेदकों का आवंटन अभी तक विभाग में अटका कर रखा है। नीतीश कुमार अपनी गद्दी को बचाने में लगे हुए हैं। 

केंद्र द्वारा बिहार की मदद करने पर भी पीएम मोदी को दी जा रही गाली- गिरिराज सिंह 

मामले में बोलते हुए गिरिराज सिंह ने आगे कहा है कि केंद्र सरकार बिहार की मदद कर रही है फिर भी पीएम नरेंद्र मोदी और केन्द्र सरकार को गाली दी जा रही है। बिहार सरकार पर कहावत सही बैठ रही है कि माल महाराज का, मिर्जा खेले होली। उनके अनुसार, 1 लाख 66 हजार करोड़ रुपए भारत सरकार ने बिहार को आठ साल में दिया है। 

इस कारण से बिहार आज आर्थिक बदहाली से गुजर रहा है- गिरिराज सिंह 

गिरिराज सिंह ने आगे कहा है कि केंद्र की सरकार ने हर मौके पर बिहार की मदद की है और बिहार के विकास के लिए अबतक हजारों करोड़ रुपए राज्य सरकार को दे चुकी है। महागठबंधन की सरकार की गलत नीतियों के कारण बिहार आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। नीतीश कुमार को सिर्फ अपनी सरकार को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार को विकास से कोई मतलब नहीं है वे सिर्फ लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

 

टॅग्स :गिरिराज सिंहनीतीश कुमारबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील