लाइव न्यूज़ :

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री भारती पवार ने आदिवासियों के साथ किया नृत्य

By भाषा | Updated: August 17, 2021 13:07 IST

Open in App

महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपनी 'जन आशीर्वाद यात्रा' के पहले दिन केंद्रीय मंत्री भारती पवार और उनके साथ गए भाजपा नेताओं ने आदिवासियों के साथ नृत्य किया। स्वास्थ्य राज्य मंत्री का सोमवार दोपहर शहर में प्रवेश करते ही आदिवासियों ने मनोर में अपने पारंपरिक तर्पा नृत्य के साथ स्वागत किया। मंत्री जल्द ही आदिवासियों की पारंपरिक पोशाक पहनी नजर आईं और उनके साथ एक मंडली में दस मिनट से अधिक समय तक नृत्य किया। उन्होंने आदिवासी पुरुषों और महिलाओं द्वारा ताली बजाकर गाए गए पारंपरिक गीतों का भी आनंद लिया। भाजपा विधायक मनीषा चौधरी, महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर, पालघर जिला भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार पाटिल और पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री के साथ अपने कदम थिरकाए। पवार के अलावा, दो अन्य नव-नियुक्त केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल और भागवत कराड ने सोमवार को लोगों तक पहुंचने के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में यात्रा शुरू की। महाराष्ट्र के एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नारायण राणे 19 से 25 अगस्त के बीच रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों और वसई-विरार नगर निगम क्षेत्रों की यात्रा करने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण