लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 25, 2021 14:10 IST

Open in App

कोलकाता, 25 अप्रैल केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने रविवार को कहा कि वह और उनकी पत्नी कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं और इसलिए 26 अप्रैल को आसनसोल में वह मतदान नहीं कर पाएंगे।

सुप्रियो दूसरी बार इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।

हालांकि, उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से आसनसोल क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के साथ रहेंगे और घर से स्थिति पर नजर रखेंगे।

सुप्रियो ने ट्वीट किया, “मैं और मेरी पत्नी दोनों जांच में संक्रमित पाए गए हैं। मैं दूसरी बार संक्रमित हुआ हूं। बहुत दुखद है कि मैं आसनसोल में मतदान नहीं कर पाऊंगा। मेरा 26 अप्रैल के चुनाव में वहां सड़कों पर होना भी जरूरी था जहां ‘हताश’ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान में खलल डालने के लिए पहले ही अपने आतंक तंत्र को काम पर लगा दिया है।”

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “हालांकि, टीएमसी आतंक तंत्र जिनसे मैं 2014 से सही ढंग से निपट रहा हूं, वे ज्यादा खुश न हों क्योंकि मैं अपने कमरे से अपनी ड्यूटी करूंगा और वहां नौ की नौ सीट जीतने के लिए हरसंभव तरीके से अपने प्रत्याशियों के साथ मानसिक रूप से मौजूद रहूंगा।’’

आसनसोल से दो बार सांसद रहे सुप्रियो इस बार टॉलीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं जहां मतदान पहले ही हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर