लाइव न्यूज़ :

Ashwini Vaishnaw: GST की नई दरों से देशभर में खुशी की लहर है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2025 16:45 IST

Ashwini Vaishnaw: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि विभिन्न वस्तुओं पर जीएसटी की कम दरों से लोगों में ‘खुशी की लहर’ दौड़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देAshwini Vaishnaw: GST की नई दरों से देशभर में खुशी की लहर है...

Ashwini Vaishnaw: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि विभिन्न वस्तुओं पर जीएसटी की कम दरों से लोगों में ‘खुशी की लहर’ दौड़ गई है। भाजपा ने जीएसटी सुधारों की आलोचना करने पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए उसके नेतृत्व वाली सरकार के दौरान उन्हीं उत्पादों पर उच्च कर दरों का हवाला दिया। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पर कांग्रेस के ‘गब्बर सिंह टैक्स’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस की सरकार के दौरान बहुत अधिक दरों के प्रचलन का हवाला देते हुए आश्चर्य जताया कि क्या इतना भारी कराधान ‘गब्बर सिंह के बड़े दादा’ जैसा था।

उदाहरण देते हुए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के दौरान सीमेंट, सैनिटरी पैड, पेंट, जूते, टीवी और फ्रिज पर कर की दरें क्रमशः 30, 13, 30, 18, 30 और 30 प्रतिशत थीं। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि अब संबंधित दरें 18, 0, 19, 8, 18 और 18 प्रतिशत हैं। उन्होंने कहा कि लागत में कमी से ‘बचत का त्योहार’ जैसा माहौल बना है और लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी और मौजूदा सुधारों से उनकी नाखुशी ‘स्वाभाविक’ है, क्योंकि सत्ता में रहते हुए उन्होंने सिर्फ़ बातें कीं और कोई कार्रवाई नहीं की। दुकानदारों और खरीदारों से मिलने आरके पुरम बाजार आए वैष्णव ने कहा कि इसके प्रभाव के बारे में हर तरफ से अच्छी खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार क्षेत्र ने कर कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार निगरानी रख रही है और अगर उपभोक्ताओं को लाभ नहीं दिया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :अश्विनी वैष्णवजीएसटीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील