लाइव न्यूज़ :

'ममता बनर्जी की सरकार में बम धमाके, गोला बारूद आम बात बन गई है' - संदेशखालि मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 27, 2024 17:44 IST

अनुराग ठाकुर ने कहा, "ममता बनर्जी की सरकार में बम धमाके, गोला बारूद आम बात बन गई है। कर्नाटक में बम धमाके होते हैं तो संरक्षण प.बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार के राज्य में मिलता है।"

Open in App
ठळक मुद्देसंदेशखालि में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुएइसके बाद से ही बीजेपी तृणमूल कांग्रेस पर हमलावरअनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था ठप हो गई है

नई दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के दौरान एक पुलिस रिवॉल्वर और विदेश निर्मित आग्नेयास्त्रों सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया। इसके बाद से ही बीजेपी तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर है। संदेशखालि मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था ठप हो गई है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, "ममता बनर्जी की सरकार में बम धमाके, गोला बारूद आम बात बन गई है। कर्नाटक में बम धमाके होते हैं तो संरक्षण प.बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार के राज्य में मिलता है। ऐसी कई उदाहरण है अगर आतंकवादियों को कहीं पनाह मिलती है तो वो प.बंगाल में मिलती है। आखिरकार ये किस तरह की सरकार है जहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है और बढ़ावा आतंकवाद और अलगाववाद को, महिलाओं पर अत्याचार को। वहां की कानून व्यवस्था ठप हो गई है। लगता है कि वहां पर सरकार है ही नहीं..ममता बनर्जी भ्रष्ट अधिकारियों, कभी व्यापारी नेता को बचाने  या अपने भ्रष्ट नेता को बचाने के लिए खड़ी होती है।"

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे शाहजहां शेख के समर्थकों द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला किए जाने की घटना के सिलसिले में यह छापेमारी की गई। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई, बम निरोधक दस्ते, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम ने उत्तर 24 परगना जिले में सुंदरबन के किनारे एक गांव में छापेमारी की।

अभियान में भारी मात्रा में छोटे हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया जिसमें विदेश निर्मित रिवॉल्वर भी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने विदेश निर्मित तीन रिवॉल्वर व एक पिस्तौल, भारत निर्मित एक रिवॉल्वर, एक पुलिस रिवॉल्वर, एक देसी तमंचा, प्वाइंट 45 कैलिबर के 50 कारतूस, नौ मिमी के 120 कारतूस, प्वाइंट 380 कैलिबर के 50 कारतूस और प्वांइट 32 कैलिबर के आठ कारतूस बरामद हुए। 

टॅग्स :Mamta Banerjeeपश्चिम बंगालसीबीआईCBI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो