लाइव न्यूज़ :

राज्यसभाः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सदन का नेता बने रहेंगे, जानें कौन बनेगा उपनेता, मुख्तार अब्बास नकवी का कार्यकाल समाप्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2022 19:49 IST

तीसरी बार राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित होने के बाद इस फैसले से पीयूष गोयल का सदन का नेता बनने का रास्ता साफ हो गया है। गोयल (58) राज्यसभा के अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भी सदन के नेता थे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने फैसले से राज्यसभा सचिवालय को अवगत करा दिया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता थे।केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी इस पद पर थे, लेकिन राज्यसभा में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। 

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में पार्टी का नेता बनाए रखने का फैसला किया है। तीसरी बार राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित होने के बाद इस फैसले से गोयल का सदन का नेता बनने का रास्ता साफ हो गया है। गोयल (58) राज्यसभा के अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भी सदन के नेता थे।

उनसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता थे। गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद गोयल को उच्च सदन में यह जिम्मेदारी दी गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने गोयल की नियुक्ति से संबंधित अपने फैसले से राज्यसभा सचिवालय को अवगत करा दिया है।

चूंकि गोयल का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो गया था, इसलिए उनकी नियुक्ति महज एक औपचारिकता ही है। भाजपा को उच्च सदन में अपना उपनेता भी नियुक्त करना होगा, क्योंकि पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी इस पद पर थे, लेकिन राज्यसभा में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। 

टॅग्स :पीयूष गोयलसंसदराज्य सभाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए