लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के अधिकारियों संग बैठक के लिए कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृह सचिव

By भाषा | Updated: November 12, 2021 13:47 IST

Open in App

कोलकाता, 12 नवंबर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला शुक्रवार की सुबह यहां पहुंचे। पश्चिम बंगाल की अपनी यात्रा के दौरान वह राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में भल्ला सीमा सुरक्षा बल के अधिकारक्षेत्र को विस्तार देने समेत कई विषयों पर चर्चा करेंगे।

अधिकारी ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी, गृह सचिव बी पी गोपालिक और पुलिस महानिदेशक मनोज मालवीय बैठक में शामिल हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि बैठक में बीएसएफ के अधिकारक्षेत्र में विस्तार संबंधी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बैठक में शामिल नहीं होंगे। केंद्र सरकार ने हाल में बीएसएफ अधिनियम में संशोधन कर पंजाब,पश्चिम बंगाल और असम में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 15 किलोमीटर के बजाय 50 किलोमीटर तक के इलाके में बल को तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी करने के अधिकार प्रदान किये थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र के इस निर्णय की आलोचना करते हुए कहा था कि यह संघीय ढांचे पर आघात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील