लाइव न्यूज़ :

Bengal Violence: बंगाल हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2023 17:28 IST

बंगाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस मामले में पत्र लिखकर मदद मांगी थी। अब केंद्र ने मंगलवार को राज्य सरकार से हिंसा पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देरामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा था पत्रराज्य में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा को लेकर सियासी पारा भी चरम परबीजेपी और सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान हुंई हिंसा को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राज्य में पिछले सप्ताह राज्य के हावड़ा शहर में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हिंसा भड़क गई थी। यहां आगजनी और पत्थरबाजी की घटना सामने आईं थी। बंगाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस मामले में पत्र लिखकर मदद मांगी थी।  

बंगाल हिंसा को लेकर सियासत उफान पर 

राज्य में रामनवमी पर और इसके बाद हुई हिंसा को लेकर यहां सियासी पारा भी चरम पर है। बीजेपी और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां सीएम ममता बनर्जी ने दंगा और हिंसा के लिए भाजपा पर आरोप लगाया है तो वहीं बीजेपी टीएमसी सरकार पर एक धर्म विशेष के प्रति तुष्टिकरण की नीति पर काम करने का आरोप मढ़ रही है।

बंगाल भाजपा प्रमुख ने ममता बनर्जी पर बोला तीखा हमला

हुगली में बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांता मजूमदार ने कहा कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाली ममता बनर्जी हैं। पुलिस हमलावरों को तो गिरफ्तार नहीं कर रही लेकिन हथियार लेकर चलने वालों को गिरफ्तार कर लिया। क्या उनका किसी पर हमला करने का कोई वीडियो था? कोई प्रमाण नहीं है। लेकिन हमारे पास रामनवमी के दौरान हिंसा के वीडियो हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा को ठहराया हिंसा के लिए जिम्मेदार 

वहीं मंगलवार को बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बंगाल सीएम ने कहा कि ये (भाजपा) लोग रामनवमी की शोभायात्रा में राम का नाम बदनाम करने के लिए हावड़ा में बुलडोजर लेकर गए, ट्रैक्टर और बंदूक लेकर गए, इनके पास पुलिस की इजाजत नहीं थी। जबरदस्ती इन्होंने फल-सब्जी की दुकाने जला दी, लोगों के घर जला दिए। हावड़ा में शांति हुई तो दूसरे दिन ये (भाजपा) लोग रिशड़ा चले गए। ये लोग धर्म के नाम पर धर्म को बदनाम कर रहे हैं। 

टॅग्स :Ministry of Home Affairsपश्चिम बंगालममता बनर्जीMamata BanerjeeBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर