लाइव न्यूज़ :

'वामपंथियों ने आपको अंधकार दिया, हमने अधिकार', अमित शाह ने त्रिपुरा में पिछली सरकारों पर साधा निशाना

By शिवेंद्र राय | Updated: February 6, 2023 15:31 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार में भाजपा की विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया। रैली में अमित शाह कांग्रेस समेत वामपंथी दलों पर जमकर बरसे। अमित शाह ने कहा कि पहले पूरा पूर्वोत्तर बम धमाकों से गूंजता था अब यहां ट्रेन और हवाई जहाजों की आवाज आती है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने त्रिपुरा में भाजपा की विजय संकल्प जनसभा को संबोधित कियाकहा- वामपंथियों को वोट देने का मतलब है फिर से हिंसा का शासन स्थापित करनाकहा- बाकी दल बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटबैंक समझते हैं

अगरतला: 16 फरवरी 2023 को पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी त्रिपुरा विधानसभा का चुनाव  इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ मिलकर लड़ रही है। बीजेपी ने पांच सीटें आईपीएफटी को दी हैं जबकि 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 

राज्य में होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी जोरदार प्रचार कर रही है और इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार में भाजपा की विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया। रैली में अमित शाह कांग्रेस समेत वामपंथी दलों पर जमकर बरसे।

अमित शाह ने कहा, "अगर आप चाहते हैं कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा कि सरकार बने तो कमल का बटन दबाइए। वामपंथियों ने आपको अंधकार दिया था हमने आपको अधिकार दिए हैं। हमने विनाश की जगह विकास और विवाद की जगह विश्वास दिया है। अब यहां सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राज्य में कैडर राज और टोला बाजी की परंपरा को समाप्त कर त्रिपुरा को विकास की राह पर आगे बढ़ाने का काम किया गया है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में 50 फीसदी तक की कमी आई है।"

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अमित शाह ने कहा, "हमने राज्य में सातवां वेतन आयोग लागू कर सभी कर्मचारियों के साथ न्याय करने का काम किया है। हमने परिवर्तन का वादा किया था।  5 साल में भाजपा ने शांति स्थापित करने का काम किया है। अब अगले 5 साल में त्रिपुरा को पूर्वोत्तर का सबसे विकसित राज्य बनाने का काम भाजपा करेगी। पहले पूरा पूर्वोत्तर बम धमाकों से गूंजता था अब यहां ट्रेन और हवाई जहाजों की आवाज आती है।"

राज्य की पूर्व की वामपंथी सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, "वामपंथियों को वोट देने का मतलब है फिर से हिंसा का शासन स्थापित करना। बांग्लादेशी घुसपैठियों को अगर कोई रोक सकता है तो वो भाजपा है। बाकी दल तो इन घुसपैठियों को वोटबैंक समझते हैं। कम्युनिस्टों के ‘कैडर रूल’ का स्थान अब बीजेपी के ‘संवैधानिक रूल’ ले लिया है। हमने भय के माहौल को समाप्त किया है और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने त्रिपुरा को वास्तव में एक विकसित राज्य बनाया है।"

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023Tripura Assemblyविधानसभा चुनाव 2023अमित शाहसीपीआईएमcpim
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप