लाइव न्यूज़ :

समान नागरिक संहिता से केवल मुसलमानों को ही नहीं, बल्कि इससे हिंदुओं को भी परेशानी होगी: उद्धव ठाकरे

By रुस्तम राणा | Updated: June 20, 2023 16:03 IST

उद्धव ठाकरे ने कहा, हम समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हैं, लेकिन जो लोग इसे ला रहे हैं उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि इससे केवल मुसलमानों को ही नहीं, बल्कि इससे हिंदुओं को भी परेशानी होगी और कई सवाल उठेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने पहले यह कहा कि उनकी पार्टी समान नागरिक संहिता का समर्थन करती हैलेकिन उन्होंने आगे कहा- इससे केवल मुसलमानों को ही नहीं, बल्कि इससे हिंदुओं को भी परेशानी होगी

मुंबई:महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) यानी समान नागरिक संहिता को लेकर बयान जारी किया। मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने पहले यह कहा कि उनकी पार्टी समान नागरिक संहिता का समर्थन करती है। हालांकि उन्होंने इसके परिणामों को लेकर यह कहा कि इससे केवल मुसलमानों को ही नहीं, बल्कि हिंदुओं को भी परेशानी होगी। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, ठाकरे ने कहा, हम समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हैं, लेकिन जो लोग इसे ला रहे हैं उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि इससे केवल मुसलमानों को ही नहीं, बल्कि इससे हिंदुओं को भी परेशानी होगी और कई सवाल उठेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, गोहत्या पर प्रतिबंध नहीं गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर खुद कहते थे कि अगर राज्य में गायों की कमी होगी तो हम उनका आयात करेंगे।

दरअसल, यूसीसी को लेकर विपक्षी पार्टियां भाजपा नीत सरकार हमलावर हैं और इस मुददे को वह सांप्रदायिकता से जोड़कर देख रही हैं। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा का मोदी सरकार ध्रुवीकरण के अपने एजेंडे को वैधानिक रूप देना चाहती है। 

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यह कह चुके हैं कि उन्हें इस मुद्दे पर सभी पक्षों को विश्वास में लिया जाना चाहिए। जबकि टीएमसी का स्डैंड भी यूसीसी के खिलाफ है। ममता बनर्जी ने इसको लेकर केंद्र पर विभाजनकारी राजनीति को हवा देने का आरोप लगाया है।  

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रBJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो