लाइव न्यूज़ :

अज्ञात व्यक्ति ने आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी, सुरक्षा कड़ी की गई

By रुस्तम राणा | Updated: December 31, 2022 19:44 IST

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस के मुख्यालय पर शनिवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ा देने की धमकी दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देअज्ञात व्यक्ति ने आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ा देने की धमकी दीडीसीपी, जोन III गोरख भामरे ने कहा, "पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर 1 बजे एक फोन आयामहाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस के मुख्यालय पर शनिवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गई

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नागपुर स्थित मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अज्ञात कॉलर द्वारा मिली धमकी के बाद आरएसएस हेडक्वार्टर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस के मुख्यालय पर शनिवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ा देने की धमकी दी है। 

डीसीपी, जोन III गोरख भामरे ने कहा, "पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर 1 बजे एक फोन आया। एक व्यक्ति ने महल इलाके में आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी।" उन्होंने बताया कि एक बम जांच एवं निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और एक कुत्ते के दस्ते को बुलाया गया और परिसर की गहन जांच की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। डीसीपी ने कहा कि एहतियात के तौर पर पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है, पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने के लिए फोन नंबर पर नज़र रख रही है।

टॅग्स :आरएसएसनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो