लाइव न्यूज़ :

UNESCO World Heritage List: भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संख्या बढ़कर 42, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2023 15:47 IST

UNESCO World Heritage List: पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। शांतिनिकेतन में ही कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने एक सदी पहले विश्वभारती की स्थापना की थी। बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसल मंदिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।

UNESCO World Heritage List: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा कि कर्नाटक में ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने से भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। इससे एक दिन पहले संगठन ने पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की घोषणा की थी।

शांतिनिकेतन में ही कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने एक सदी पहले विश्वभारती की स्थापना की थी। कर्नाटक में ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ - बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसल मंदिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूनेस्को के इस फैसले को लेकर बयान दिया है। यूनेस्को ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भारत में कर्नाटक के ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। बधाई।’’ यह निर्णय सऊदी अरब के रियाद में जारी विश्व धरोहर समिति के 45वें सत्र के दौरान लिया गया।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने यूनेस्को द्वारा होयलस राजवंश को धरोहर सूची में शामिल किए जाने की घोषणा के बाद कहा कि कर्नाटक में होयसल राजवंश के 13वीं सदी के खूबसूरत मंदिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है जिससे भारत में सूची में शामिल ऐसे स्थलों की कुल संख्या 42 हो गई है।

एएसआई ने एक बयान में कहा, ''यह पूरे भारत के लिए बेहद खुशी और जश्न का अवसर है।" प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भारत के लिए और भी गौरव की बात। होयसल के शानदार पवित्र मंदिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। होयसल मंदिरों की शाश्वत सुंदरता भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हमारे पूर्वजों के असाधारण शिल्प कौशल का प्रमाण है।’’

शाह ने 'एक्स' पर कहा, ''यह हमारे देश के लिए खुशी का अवसर है कि हमारी दो सांस्कृतिक विरासतों को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। पश्चिम बंगाल में शांतिनिकेतन और कर्नाटक में होयसल के पवित्र मंदिर समूह हमारी संस्कृति की अनंत काल के जीवित प्रमाण हैं।"

यूनेस्को की घोषणा के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, ‘‘एक और अच्छी खबर आ रही है। हमारी पारंपरिक कला और वास्तुकला के लिए एक और मान्यता।’’ कर्नाटक की धरोहर को शामिल किए जाने पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ‘एक्स’ पर कहा, "हमारी सरकार, राज्य के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा और सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऐतिहासिक स्थानों और तीर्तस्थलों के उद्गम स्थल कर्नाटक में आपका स्वागत है।" ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ यूनेस्को की संभावित सूची में अप्रैल, 2014 से ही शामिल थे। भारत ने इसे वर्ष 2022-2023 के लिए विश्व धरोहर के रूप में विचार के लिए नामांकन के रूप में भेजा था।

टॅग्स :कर्नाटकपश्चिम बंगालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील