लाइव न्यूज़ :

2019 आम चुनाव में बेरोजगारी होगी बड़ा मुद्दा, PM मोदी को वोट नहीं देंगे युवा: चिदंबरम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 1, 2018 06:10 IST

पी चिदम्बरम ने भारतीय युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, महिलाओं को सुरक्षा, कश्मीर की स्थिति और दूसरे कई मुद्दे होंगे, लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अप्रैल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने कहा है कि साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी होगी और इस गंभीर समस्या को लेकर युवा नरेंद्र मोदी के खिलाफ वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि साल 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया जिस वजह से युवाओं ने बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट दिया था, लेकिन हुआ क्या ? लोगों को रोजगार मिलने के बजाय पहले की नौकरियां भी चली गईं। इससे युवाओं में आक्रोश है।' 

चिदम्बरम ने भारतीय युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, महिलाओं को सुरक्षा, कश्मीर की स्थिति और दूसरे कई मुद्दे होंगे, लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का होगा। उन्होंने कहा कि 'बेरोजगारी की भयावह समस्या' को लेकर युवा इस बार नरेंद्र मोदी के खिलाफ वोट करेंगे। 

पूर्व वित्त मंत्री ने आरोप लगाया, ' अजीबोगरीब बात यह है कि इस सरकार को रोजगार सृजन करने के बारे में पता ही नहीं है। भारत जैसे देश में जहाँ बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हैं और लोगों को नौकरी की जरूरत है, लेकिन बहुत सारी रिक्तियां होने के बावजूद उनको भरा नहीं जा रहा।' 

उन्होंने कहा, 'यह कहने में अच्छा लगता है कि नौकरी देने वाले बनो , नौकरी मांगने वाले नहीं। यह सोचिये कि अगर सब नौकरी देंगे तो नौकरी कौन करेगा। दुनिया में ज्यादातर लोग नौकरियां करते हैं। भारत भी अलग नहीं है। दुनिया के हर देश के लिए रोजगार बड़ी चुनौती है।' 

उन्होंने कहा कि अगर पुरुषों के अनुपात में महिलाएं भी नौकरी करें तो भारत की जीडीपी में 900 अरब डॉलर का इजाफा हो जाएगा। चिदम्बरम ने कहा, 'देश में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। आप कहीं भी चले जाइए, बड़ी संख्या में ऐसे युवा मिल जाएंगे जिनके पास कोई काम नहीं है।' 

उन्होंने कहा, 'हर सरकारी विभाग में पद खाली हैं। देश में करीब एक लाख ऐसे स्कूल हैं जिनमें एक शिक्षक हैं। अगर ऐसे हर स्कूल में चार-चार शिक्षकों को नियुक्त कर दिया जाए तो चार लाख लोगों को नौकरी मिल जाएगी।' चिदम्बरम ने कहा कि अगर थोड़ा सा दिमाग लगाया जाए तो लाखों लोगों को नौकरी मिल जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार के कार्यकाल में निवेश ना के बराबर है और इस सरकार ने बाजार में 'मांग' को ही खत्म कर दिया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपी चिदंबरमकांग्रेसबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील