लाइव न्यूज़ :

2017-2020 के बीच 1.2 फीसदी घटी बेरोजगारी, ग्रेजुएट्स के बेरोजगारी आंकड़े में नहीं हुआ कोई बदलाव, सरकार ने संसद में दी जानकारी

By विशाल कुमार | Updated: March 29, 2022 10:37 IST

श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने भाजपा सांसद देबाश्री चौधरी द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बयान दिया, जिसमें उन्होंने यह जानना चाहा था कि क्या केंद्र सरकार ने देश के युवाओं में उच्च बेरोजगारी दर (ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों) पर ध्यान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2019-20 में बेरोजगारी दर 2018-19 में 5.8 फीसदी से गिरकर 4.8 फीसदी हो गई। ग्रेजुएट्स के लिए बेरोजगारी दर पिछले तीन वर्षों से लगभग स्थिर है।सीएमआईई के अनुसार, बेरोजगारी दर फरवरी में छह महीने के उच्चतम 8.10 फीसदी पर पहुंच गया।

नई दिल्ली: श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को संसद में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि देश में बेरोजगारी दर 2017-18 से 2019-20 तक 1.2 फीसदी घट गई।

यादव ने भाजपा सांसद देबाश्री चौधरी द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बयान दिया, जिसमें उन्होंने यह जानना चाहा था कि क्या केंद्र सरकार ने देश के युवाओं में उच्च बेरोजगारी दर (ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों) पर ध्यान दिया है।

एक लिखित जवाब में यादव ने कहा कि आंकड़ों से संकेत मिलता है कि ग्रेजुएट्स को छोड़कर, सभी शैक्षणिक स्तरों के लिए 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए सामान्य स्थिति पर बेरोजगारी दर में गिरावट आई है। हालांकि, ग्रेजुएट्स के लिए बेरोजगारी दर पिछले तीन वर्षों से लगभग स्थिर है।

यादव द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 में बेरोजगारी दर 2018-19 में 5.8 फीसदी से गिरकर 4.8 फीसदी हो गई। 2017-18 में बेरोजगारी दर 6 फीसदी थी। वहीं, ग्रेजुएट्स के बेरोजगारी का आंकड़ा 2018-19 में 16.9 फीसदी से 2019-20 में बढ़कर 17.2 फीसदी हो गई।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के अनुसार, भारत की बेरोजगारी दर फरवरी में छह महीने के उच्चतम 8.10 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि जनवरी और दिसंबर में यह क्रमशः 6.57 फीसदी और 7.91 फीसदी थी।

सीएमआईई के आंकड़ों में कहा गया है कि फरवरी का यह आंकड़ा पिछले साल अगस्त (8.3 फीसदी) के बाद सबसे अधिक था।

टॅग्स :बेरोजगारीमोदी सरकारसंसदBhupendra YadavCMIE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम