लाइव न्यूज़ :

अमित शाह कल पुणे दौरे पर, सम्पर्क फॉर समर्थन के जरिए प्रमुख हस्तियों से होंगे रूबरू

By भाषा | Updated: July 8, 2018 05:36 IST

भारतीय जनता पार्टी ‘संपर्क फॉर समर्थन’ नाम का एक अभियान चला रही है। जिसके तहत भाजपा के लगभग 4000 प्रमुख कार्यकर्ता एक लाख से अधिक मशहूर हस्तियों से मिलेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 8 जुलाई: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कल महाराष्ट्र की एक दिवसीय यात्रा पर पुणे जायेंगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और सम्पर्क फार समर्थन अभियान के तहत प्रख्यात लेखक बाबा साहब पुरंदरे से मुलाकात करेंगे।  भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। शाह कल दोपहर पुणे पहुंचेंगे। दोपहर बाद वे निवडुंगा विठ्ठल मठ, नाना पेठ में महान संत ज्ञानेश्वर माउली पालखी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे गंधर्व रंगमंदिर में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह शाम को ‘आर्य चाणक्य.. जीवन और कार्य : आज के संबंध में’ विषय पर आयोजित एक परिचर्चा को संबोधित करेंगे। रात्रि में शाह ‘सम्पर्क फार समर्थन’ अभियान के तहत पुरंदरे वाड़ा जायेंगे और प्रख्यात लेखक बाबा साहब पुरंदरे से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ‘संपर्क फॉर समर्थन’ नाम का एक अभियान चला रही है। जिसके तहत भाजपा के लगभग 4000 प्रमुख कार्यकर्ता एक लाख से अधिक मशहूर हस्तियों से मिलेंगे। साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियों पर उनके साथ बात करेंगे। इस अभियान में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर बूथ स्तर और लगभग चार हजार पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अभियान के तहत अमित शाह अब तक कई बड़ी हस्तियों से मिले चुके हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील