लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बेहोश महिला को अंदर छोड़ स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी ताला लगाकर चलते बने

By भाषा | Updated: June 22, 2019 17:16 IST

गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सोनिया नाम की 30 वर्षीय महिला बेहोशी की हालत में भर्ती थी। जब वह रोगी कक्ष में एक बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी तो...

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी अपनी ड्यूटी खत्म होने पर केंद्र का ताला लगाकर घर चले गए, जबकि अंदर बेहोशी की हालत में एक महिला मरीज भर्ती थी। मामला सामने आने पर चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और चिकित्सा अधिकारी तथा मुख्य फार्मासिस्ट सहित चार अन्य अधिकारियों को बदल दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के फलावदा गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सोनिया नाम की 30 वर्षीय महिला बेहोशी की हालत में भर्ती थी। जब वह रोगी कक्ष में एक बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी तो एक डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी दोपहर बाद ड्यूटी खत्म होने पर केंद्र का ताला लगाकर घर चले गए। कुछ घंटे बाद महिला को होश आया तो उसने खुद को केंद्र के भीतर बंद पाया।इसके बाद वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को बाहर निकाला। घटना के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पी एस मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित कुमार और मुख्य फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार सहित चार अन्य अधिकारियों को बदल दिया गया है।उन्होंने कहा कि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी के ओझा के नेतृत्व में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच समिति से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, स्थानीय लोगों ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण