लाइव न्यूज़ :

मथुरा में हरियाणा की महिला के साथ चाचा-भतीजा ने मिलकर किया सामूहिक बलात्कार, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 2, 2020 13:18 IST

मथुरा के गेस्ट हाउस में देर रात पानी पीने के लिए उठी महिला के साथ वहां मौजूद कर्मचारियों व उसके भतीजे जगन ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटनाक्रम के अनुसार पीड़िता पानी पीने के लिए उठी तो चाचा-भतीजा ने उसे ऊपरी मंजिल पर यह कहकर बुला लिया कि आरओ का पानी ऊपर है।महिला का आरोप है कि जैसे ही वह पानी पीने के इरादे से ऊपर पहुंची, तो दोनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया।पुलिस ने कहा कि दूसरा आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होगा। महिला का डॉक्टरी मुआयना कराया गया है।

मथुराउत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंगलवार की रात अलीगढ़ से कामां जा रहे हरियाणा के एक परिवार की महिला के साथ गोवर्धन के रास्ते में स्थित गेस्ट हाउस में कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस के एक आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीश चन्द्र ने बताया, ‘‘यह घटना मंगलवार की रात उस समय घटी, जब हरियाणा के नूंह जिले के मेवात कस्बा निवासी परिवार की गाड़ी मध्य रात्रि के समय गोवर्धन मार्ग पर सतोहा गांव के समीप खराब हो गई। तब वे लोग ग्रामीणों की सलाह पर निकट ही स्थित सैनी सेवा सदन में रुक गए।

वहीं, देर रात पानी पीने के लिए उठी महिला के साथ वहां मौजूद कर्मचारियों नाहर व उसके भतीजे जगन ने इस घटना को अंजाम दिया।" उन्होंने बताया कि घटनाक्रम के अनुसार पीड़िता पानी पीने के लिए उठी तो चाचा-भतीजा ने उसे ऊपरी मंजिल पर यह कहकर बुला लिया कि ऊपर आरओ का पानी उपलब्ध है जबकि नीचे का पानी खारा है।

महिला का आरोप है कि जैसे ही वह पानी पीने के इरादे से ऊपर पहुंची, तो दोनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया।" एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भतीजे जगन को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उसके बताए ठिकानों पर छापामारी कर चाचा नाहर को भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होगा। महिला का डॉक्टरी मुआयना कराया गया है।’’  

टॅग्स :मथुरागैंगरेपहरियाणाकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील