लाइव न्यूज़ :

पार्टी में आम राय कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बने रहना चाहिए: मनीष तिवारी

By भाषा | Updated: June 29, 2019 00:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे आग्रह किया है कि वह कांग्रेस का नेतृत्व करते रहें। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे पर अडिग रहने के बीच वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी में यह आम राय है कि गांधी को पद पर बने रहना चाहिए। तिवारी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, '' जहां तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी का सवाल है तो आप सबलोग ये जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी में एक सर्वमत राय है कि उनको अध्यक्ष बने रहना चाहिए। इस राय को अलग-अलग मंचों पर पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया है।''

उन्होंने कहा, '' बुनियादी बात ये है कि पार्टी में आम राय यह है कि उनको अपने पद पर बने रहना चाहिए।'' उधर, राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पहली बार उनकी ओर से कोई नियुक्ति किए जाने की विज्ञप्ति शुक्रवार को जारी की गई। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक गांधी ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता मोहन मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इससे पहले हाल की सभी नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से की गई थीं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि, कार्य समिति के सदस्यों ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था। इसके बाद से गांधी लगातार इस्तीफे की पेशकश पर अड़े हुए हैं। हालांकि, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे आग्रह किया है कि वह कांग्रेस का नेतृत्व करते रहें। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत