लाइव न्यूज़ :

असद अहमद के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उमेश पाल की मां और पत्नी ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 13, 2023 14:53 IST

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के गुरुवार को एक मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने तत्काल न्याय के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी एसटीएफ ने झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया।उमेश पाल की पत्नी और मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया।उमेश की मां ने सीएम का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्हें राज्य सरकार पर पूरा भरोसा है।

लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्‍याकांड में वांछित, पांच पांच लाख रूपये के इनामी असद और गुलाम की एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई। ऐसे में उमेश पाल की पत्नी और मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया।

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के गुरुवार को एक मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने तत्काल न्याय के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। उनकी मां ने भी सीएम का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्हें राज्य सरकार पर पूरा भरोसा है। असद उमेश पाल की हत्या में वांछित था। उमेश की मां शांति देव ने कहा कि यह मेरे बेटे को श्रद्धांजलि है। 

वहीं, विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों के पास से अत्‍याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं । गौरतलब है कि वर्ष 2005 में बहुजन समाज पार्टी विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

उमेश पाल की पत्नी जया पाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 25 फरवरी को अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, असद सहित दो बेटों, शूटर गुड्डू मुस्लिम और गुलाम तथा नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अतीक अहमदSTF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

भारतकफ सिरपः एसटीएफ की गिरफ्त में अभिषेक और शुभम, 15 दिन से तलाश कर रहे थे अधिकारी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भेजते थे दवा

क्राइम अलर्टUP: कफ सिरप तस्करी के आरोपियों पर लगेगा गैंगेस्टर एक्ट, जब्त होगी संपत्ति

भारतHaryana: STF ने करनाल समेत कई जिलों में हमले की कोशिश को किया नाकाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को किया गिरफ्तार; विस्फोटक बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर