लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों का मददगार चढ़ा पुलिस के हत्थे, अंडरवर्ल्ड से जुड़े केस के तार!

By अंजली चौहान | Updated: March 17, 2023 09:48 IST

पुलिस के मुताबिक कय्यूम अंसारी का संबंध अंडरवर्ल्ड से है और इससे पहले एसटीएफ ने अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश पाल हत्याकांड के तार जुड़े अंडरवर्ल्ड से प्रयागराज एसटीएफ ने हत्या में शामिल शूटरों के मददगार को लिया हिरासत में आरोपी ने शूटरों को नेपाल में छुपाया था

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ ने हत्याकांड में शामिल शूटरों को पनाह देने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने असद और मोहम्मद गुलाम को कार और आवास उपलब्ध कराने का काम किया है। हिरासत में लिए आरोपी की पहचान कय्यूम अंसारी के तौर पर हुई है। जानकारी के मुकाबिक, दोनों निशानेबाज असद और मोहम्मद गुलाम को उमेश पाल की हत्या के दूसरे दिन अंसारी यूपी के बहराइच के रास्ते नेपाल ले कर गया था।

उत्तर प्रदेश से देश की सीमा पार नेपाल ले जाने में अंसारी का अहम हाथ है, जिसका खुलासा होने के बाद एसटीएफ अधिकारी उससे पूछताछ के जरिे कई अन्य सबूत जुटाने में जुटे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक कय्यूम अंसारी का संबंध अंडरवर्ल्ड से है और इससे पहले एसटीएफ ने अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ की थी।

अतीक के निशाने पर पहले से था उमेश पाल 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, उमेश पाल पिछले चार साल से गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के निशाने पर था। सूत्रों के अनुसार, वह जानता था कि उमेश पाल की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हंगामा मच जाएगा।

जनवरी 2019 में अतीक अहमद के एक करीबी मोहम्मद जैद खालिद जिसने अतीक अहमद, उसके रिश्तेदार और उसके सहयोगी ख़ैद ज़फ़र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, उसे प्रयागराज के धूमनगंज की एक जेल में मिलने के लिए बुलाया था।

प्रयागराज की विष्णुपुरी कॉलोनी में एक संपत्ति को लेकर अतीक और खालिद के बीच तब हाथापाई हुई थी। उस दौरान अतीक अहमद ने कहा था कि वह उमेश पाल को जल्द ही मरवा देगा।

अतीक का करीबी वहीद अहमद गिरफ्तार 

गौरतलब है कि प्रयागराज में उमेश पाल मर्डर के बाद पुलिस सख्त हो गई और तेजी से आरोपियों की जांच में जुट गई। मामले में जांच करते हुए पुलिस के हाथ अतीक के करीबी वहीद अहमद तक पहुंचे। वहीद को पकड़ने के दौरान वह बांदा के मटौंध इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

मुठभेड़ में उसे गोली लगी जिसके बाद गिरफ्तार कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीद अहमद अरबाज का चाचा है, जो अतीक अहमद के लिए शूटर के रूप में काम करता था और पहले प्रयागराज में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस के मुताबिक अरबाज उमेश पाल की हत्या के कथित शूटरों में से एक था।

टॅग्स :Prayagraj STFuttar pradeshप्रयागराजup policePrayagraj
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए