लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मामले पर बोलीं उमा भारती- मोदी और योगी के रहते राम मंदिर न बन पाए तो निराश होंगे लोग

By भाषा | Updated: December 30, 2018 22:16 IST

Open in App

भोपाल। 30 दिसंबर। एजेंसी केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रविवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी एवं यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के रहते अयोध्या में राममंदिर के निर्माण का रास्ता न निकले तो देश के लोगों को धक्का लगेगा. केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने यहां कहा, ''यह सही है कि मोदीजी प्रधानमंत्री हों और योगीजी मुख्यमंत्री हों और फिर भी राममंदिर निर्माण का रास्ता न निकले तो लोग इस बात से आश्चर्यचकित होंगे कि हम राममंदिर के लिए रास्ता क्यों नहीं बना पाए.''

उन्होंने आगे कहा, इट विल बी शॉक टू द पीपुल (यह लोगों के लिए धक्का होगा).'' भाजपा की तेज तर्रार नेता ने कहा, ''यह सच्चाई है कि भाजपा की (वर्ष 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में) दो सीटें थीं. जब राममंदिर आंदोलन हुआ तो वर्ष 1989 में दो सीटों से 84 सीटें हुई थीं और अंत में 2014 के लोकसभा चुनाव में 284 सीटें आ गई थीं.'' उन्होंने कहा, '' राम मंदिर की बहुत बड़ी भूमिका रही है. इसलिए मोदी और योगी के रहते हुए जिस तरह लोगों की आशा है, राम मंदिर के निर्माण का रास्ता निकलना चाहिए.''उमा ने बताया, ''मैं आज भी यही कहूंगी चाहे एक्ट हो, चाहे अध्यादेश हो, सामंजस्य का रास्ता बनाकर ही राममंदिर निर्माण का रास्ता निकालना चाहिए और इसमें सबको सहयोग करना चाहिए. इस बात के साथ होना चाहिए कि आप (राममंदिर निर्माण की) बात शुरू करो हम आपका साथ दे देंगे. यह पहल अटल जी के समय भी हुई थी और चंद्रशेखर जी के समय पर भी हुई थी.''

बॉक्स अभी चल रहा है मोदी का जादू जब उनसे सवाल किया गया कि क्या मोदी का जादू अब भी चलेगा तो उन्होंने कहा, ''मोदी का जादू तो चलेगा. अभी हमने त्रिपुरा में विभिन्न नगर निकाय चुनाव जीते हैं. वह अपने आप में बहुत बड़ी कठिन बात थी. वहां हमारी सरकार बनना कठिन बात थी. इसलिए मोदी का जादू अभी चल रहा है.'' उमा ने उदाहरण देते हुए कहा कि 2003 में हम सब विधानसभा में जीते थे, लेकिन वर्ष 2004 में लोकसभा में हार गए थे. ऐसा भी होता है कि जो विधानसभा में होता है वह लोकसभा में न हो. इसका भी शिकार हम ही हुए थे.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोगों के विश्वास पर खरी उतरी है. वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे. भगवान और भक्त की कोई जाति नहीं होती: भगवान हनुमान को जाट, मुस्लिम एवं दलित कहने के बारे में पूछे गए सवाल पर उमा ने कहा, ''भगवान की तो एक ही जाति होती है कि वह भगवान होते हैं. भक्त की भी एक ही जाति होती है कि वह भक्त है. इसके अलावा कुछ नहीं होता. इसके अलावा तो जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि होती है. इसलिए मैं तो यही कहूंगी कि न तो भक्त की कोई जाति होती है और न भगवान की. जैसे सूर्य की जाति नहीं है, हवा की जाति नहीं है,पानी की जाति नहीं है. इसी तरह भगवान और भक्त की भी कोई जाति नहीं होती. वह भक्त होते हैं, वही उनकी जाति होती है और भगवान होते हैं, यही उनकी जाति होती है.

शिवराज 'टाइगर' हैं

 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्वयं को 'टाइगर' कहे जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उमा ने कहा कि शिवराज 'टाइगर' हैं.उन्होंने यह तो नहीं कहा, ''मैं (उमा) फायर ब्रांड नहीं हूं.''उमा ने कहा, ''मैं फायर ब्रांड रहूंगी और वह (शिवराज) 'टाइगर' रहेंगे.'' एमपी की नई सरकार को अस्थिर नहीं करेंगे: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के काम करने के तरीके पर उन्होंने कहा, ''लोकतंत्र की खूबसूरत विसंगति है कि हमें (भाजपा) वोट ज्यादा मिले, सरकार उनकी (कांग्रेस) बनी.''उमा ने बताया, ''हम नई सरकार को अस्थिर नहीं करेंगे. हम जनमत का सम्मान करते हैं. वह सरकार चलाएं. हमें तो यह देखना है कि अस्थिरता एवं (कांग्रेस पार्टी में) आपसी टकराव से जनता को नुकसान न हो. गरीब एवं जनता के हितों पर कुठाराघात न हो.''

टॅग्स :उमा भारतीराम मंदिरनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब