लाइव न्यूज़ :

उल्लाल निवासी अफगानिस्तान से घर लौटा

By भाषा | Updated: August 19, 2021 17:05 IST

Open in App

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में फंस गये लोगों में एक मेलविन बृहस्पतिवार को मंगलुरु के समीप अपने गृहनगर उल्लाल पहुंचा और उसके चेहरे से लग रहा था कि घर पहुंचकर वह कितनी राहत महसूस कर रहा है। वह बुधवार को भारतीय वायुसेना के विमान से काबुल से सुरक्षित भारत लौटा। वह काबुल में नाटो के सैन्य बेस कैंप अस्पताल के विद्युत रखरखाव विभाग में काम कर रहा था। उसका भाई अब भी अफगानिस्तान में फंसा है और शीघ्र ही उसके भारत लौट आने की संभावना है। मेलविन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि काबुल में भारतीय दूतावास के कर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों और उसकी कंपनी के सात कर्मचारियों समेत 160 लोग बुधवार सुबह पांच बजे काबुल में विमान में सवार हुए और उन्हें जामनगर वायुसेना स्टेशन एवं दिल्ली लाया गया। मेलविन बुधवार को बेंगलुरु पहुंचा और वह बृहस्पतिवार को उल्लाल आया। उसने कहा, ‘‘ हमारा संगठन हमारी कंपनी में कार्यरत भारतीय मूल के अन्य लोगों को नार्वें, लंदन और कतर समेत विभिन्न स्थानों पर ले गया है। उन्हें वहां पृथक-वास में रखा जाएगा एवं पृथक-वास पूरा हो जाने पर वे भारत लौट आयेंगे। ’’ मेलविन का भाई डेमी काबुल सैन्य बेस कैंप में वायु प्रशीतन मेकेनिक के रूप में काम कर रहा है। वह भारत लौटने के लिए काबुल हवाई अड्डे पर उड़ान की बाट जोह रहा है । मेलविन ने कहा कि उसका भाई हवाई अड्डे पर सुरक्षित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारतSukhoi Su-30 Crash: वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश, 2 पायलटों की मौत; असम में सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील