लाइव न्यूज़ :

उल्फा (आई) ने तेल खनन कंपनी के दूसरे कर्मचारी को भी रिहा किया

By भाषा | Updated: April 5, 2021 19:43 IST

Open in App

गुवाहाटी, पांच अप्रैल नयी दिल्ली की निजी कंपनी के अपहृत दूसरे कर्मचारी को भी उल्फा (स्वतंत्र) ने सोमवार को रिहा कर दिया। उग्रवादी संगठन ने दो दिन पहले ही एक कर्मचारी को रिहा किया था।

असम राइफल्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बिहार के निवासी राम कुमार को 108 दिनों के बाद म्यांमा की तरफ लुंगवा गांव में रिहा किया गया और मोन जिले के लुंगवा गांव में असम राइफल्स के सीमा गश्ती दल ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।

बयान में कहा गया है कि उन्हें तिजित में अरूणाचल प्रदेश पुलिस को सौंपा गया है।

उल्फा (आई) और एनएससीएन (के) के म्यांमा धड़े ने पिछले वर्ष 21 दिसंबर को क्विप्पो ऑयल एंड गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कर्मी प्रणब कुमार गोगोई (51) तथा राक कुमार (35) को अरूणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के इन्नावो से अपहरण कर लिया था।

कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि उनके साथ छह लोग आए और कहा कि उन्हें रिहा किया जाएगा और उसी मुताबिक उन्हें एक सड़क के पास छोड़ दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए