लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की बात, शांति फार्मूले पर चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2022 21:19 IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बात की और जी20 की सफल अध्यक्षता की कामना की। इसी मंच पर मैंने शांति फार्मूले की घोषणा की और अब मैं इसके कार्यान्वयन में भारत की भागीदारी की उम्मीद करता हूं। मैंने मानवीय सहायता और संयुक्त राष्ट्र में समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देजी20 में भारत की सफल अध्यक्षता के लिए मोदी को शुभकामनाएं भी दी।भारत की ओर से तत्काल कोई जानकारी नहीं आयी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ-साथ जेलेंस्की से भी कई बार बात की।

नई दिल्लीः यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बात की। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अपने शांति फार्मूले के कार्यान्वयन के लिए भारत की भागीदारी की उम्मीद करते हैं। उन्होंने जी20 में भारत की सफल अध्यक्षता के लिए मोदी को शुभकामनाएं भी दी।

जेलेंस्की ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बात की और जी20 की सफल अध्यक्षता की कामना की। इसी मंच पर मैंने शांति फार्मूले की घोषणा की और अब मैं इसके कार्यान्वयन में भारत की भागीदारी की उम्मीद करता हूं। मैंने मानवीय सहायता और संयुक्त राष्ट्र में समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया।’’

भारत की ओर से तत्काल कोई जानकारी नहीं आयी। फरवरी में यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से, मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ-साथ जेलेंस्की से भी कई बार बात की। चार अक्टूबर को जेलेंस्की के साथ फोन पर एक बातचीत में, मोदी ने कहा कि ‘‘कोई सैन्य हल नहीं’’ हो सकता है।

भारत किसी भी शांति प्रयास में योगदान देने के लिए तैयार है। भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है और वह इस बात पर कायम है कि इस मुद्दे का समाधान कूटनीति और बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। 

टॅग्स :यूक्रेनरूसव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्कीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर